दोपहिया वाहनों से भी वसूला जाएगा टोल टैक्स? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई क्या है सच्चाई

टोल टैक्स को लेकर एक खबर तेजी से फैल रही है कि अब दोपहिया वाहन चालकों को टोल देना होगा। कई मीडिया हाउस ने इस तरह की खबर का चालान काटना शुरू कर दिया। यह खबर आग की तरह फैल गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि यह खबर फर्जी है और "कुछ मीडिया हाउस दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स को लेकर भ्रामक खबर फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के टोल पर पूरी छूट जारी रहेगी। सच्चाई जाने बिना भ्रामक खबर फैलाकर सनसनी फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।"
आपको बता दें कि टोल को लेकर यह खबर आज से ही तेजी से फैल रही थी, लेकिन खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस खबर को पूरी तरह अफवाह बताया है। दोपहिया वाहन चालकों को कोई टोल नहीं देना होगा।
इस समय देश में कुल 1057 NHAI टोल हैं। जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले हुए हैं, इनमें से करीब 78 टोल आंध्र प्रदेश में हैं। बिहार में नेशनल हाईवे पर 33 टोल प्लाजा हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में 123 टोल प्लाजा हैं। टोल सूचना प्रणाली के रिकॉर्ड के अनुसार हमने आपको यह जानकारी दी है।
3000 रुपये का पास
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में टोल को लेकर एक नई योजना की घोषणा की। जिसमें पूरे साल के लिए 3000 रुपये का पास बनेगा और 200 चक्कर लगाए जा सकेंगे। यह योजना फिलहाल एनएचएआई और एनई टोल प्लाजा पर ही मान्य है। स्टेट हाईवे के तहत आने वाले टोल बूथों पर यह पास मान्य नहीं होगा। यह योजना 15 अगस्त से शुरू होगी।