TVS Jupiter 125 नए अवतार में बढ़ा सकता है Honda Activa के ग्राहकों की उलझन, क्या फ्यूल एफिशियंसी के साथ मिलेगी धाकड़ माइलेज?

अगर आप कुछ ही दिनों में नया 125cc स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो TVS Motor नई Jupiter 125 फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नए मॉडल में इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले साल TVS ने नई Jupiter 110 को बिल्कुल नए डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया था और इसे ग्राहकों ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन अब Jupiter 125 बिल्कुल अलग अंदाज में दस्तक देने जा रही है। लॉन्च से पहले इसका फोटो टीजर भी जारी किया गया है। आने वाले इस स्कूटर का सीधा मुकाबला Suzuki Access 125 और Honda Activa 125 से होगा।
कैसा होगा डिजाइन?
नई TVS Jupiter 125 का डिजाइन काफी हद तक अपने ही Jupiter 110 से मिलता जुलता रहने की संभावना है। इसका डिजाइन स्लीक और स्मार्ट होगा। नए मॉडल में सिंगल-पीस सीट और सिंगल-पीस रियर पिलियन ग्रैब रेल दी गई है। इसके टीजर में भी यही देखा जा सकता है। उम्मीद है कि इसे नया कॉपर कलर मिल सकता है। नया मॉडल स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस देता है।
इसके अलावा नए स्कूटर में हॉरिजॉन्टल LED DRLs, स्लीक LED टर्न इंडिकेटर्स और LED टेल लाइट्स लगे होंगे। सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट 220mm डिस्क ब्रेक भी मिलेगा। इस स्कूटर में 12 इंच के टायर मिलेंगे। इसमें आगे की तरफ फ्यूल फिलर कैप और बड़ा अंडरसीट स्टोरेज है, जहां आप दो फुल फेस हेलमेट रख सकते हैं। इसके साथ ही इसमें TFT क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की भी सुविधा होगी।
इंजन और पावर
नए जुपिटर 125 में अपडेटेड 125cc इंजन मिलेगा जो 8 bhp और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। मौजूदा मॉडल में लगा इंजन पहले से ही शानदार परफॉर्मेंस दे रहा है। नया मॉडल पहले से ज्यादा पावर और माइलेज दे सकता है। इस इंजन को भारत के हर मौसम के हिसाब से सेट किया जाएगा