रोज ऑफिस आने -जाने वालों के लिए बेस्ट है ये बाइक्स! मिलेगा 80KMPL का तगड़ा माइलेज, यहाँ देख लिस्ट
भारतीय बाज़ार हमेशा से किफायती और फ्यूल-एफिशिएंट बाइक्स की तलाश में रहा है। लोग रोज़ाना आने-जाने के लिए ऐसी बाइक चाहते हैं जिनका मेंटेनेंस खर्च भी कम हो। यहाँ हम आपको कुछ पॉपुलर बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी सभी उम्मीदों पर खरी उतर सकती हैं। आइए इन बाइक्स की कीमत और माइलेज के बारे में जानते हैं।
TVS Sport
पहली बाइक है TVS Sport। दिल्ली में TVS Sport की एक्स-शोरूम कीमत 55,500 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक में 109.7 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है। यह इंजन 6,350 rpm पर 6.03 kW पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm टॉर्क देता है। यह TVS बाइक 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। TVS Sport 80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
Hero HF Deluxe
दूसरी बाइक है Hero HF Deluxe, जो एक किफायती बाइक है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 57,000 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक में 97.2 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन लगा है। यह इंजन 5.9 kW पावर और 8.05 Nm टॉर्क देता है। इस मोटरसाइकिल में एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम है। यह Hero बाइक 75 kmpl का माइलेज देती है।
Honda Shine
तीसरी बाइक है Honda Shine 100, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 63,405 रुपये है। इस बाइक में 4-स्ट्रोक, SI इंजन लगा है, जो 7,500 rpm पर 5.43 kW पावर और 5,000 rpm पर 8.05 Nm टॉर्क देता है। यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।
TVS Radeon
चौथी बाइक है TVS Radeon, जो 109.7 cc, 4-स्ट्रोक BS-VI इंजन से चलती है। यह इंजन 7,350 rpm पर 6.03 kW पावर और 4,500 rpm पर 8.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह मोटरसाइकिल 63 किलोमीटर प्रति लीटर पेट्रोल का माइलेज देने का दावा करती है। TVS रेडियन की एक्स-शोरूम कीमत 68,500 रुपये से शुरू होती है।

