Suzuki Hayabusa ने पेश किया अपना स्पेशल एडिशन, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और संभावित कीमत
सुजुकी ने अपनी विश्व स्तर पर लोकप्रिय पावरफुल हाइपरबाइक सुजुकी हायाबुसा का नया स्पेशल एडिशन ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है। इस स्पेशल एडिशन हायाबुसा को बेहतरीन और आकर्षक रंग में उतारा गया है। हालाँकि, इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन में क्या खास है?
स्पेशल एडिशन हायाबुसा में चटक नीला रंग और सफेद रंग के एक्सेंट हैं। यह नीला और सफेद रंग सालों से सुजुकी बाइक्स की पहचान रहा है। कंपनी ने इसमें कुछ खास कॉस्मेटिक टच भी दिए हैं।
सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन
.jpg)
सुजुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन के टैंक पर एक नया स्पेशल एडिशन एम्बलम दिया गया है। टैंक पर सुजुकी लोगो के लिए एक बोल्ड और रेट्रो-स्टाइल फॉन्ट का इस्तेमाल किया गया है। एग्जॉस्ट मफलर टिप और हीट शील्ड को पाउडर-कोटेड ब्लैक फिनिश दिया गया है। बाइक खरीदने पर रंग से मेल खाता पिलियन सीट काउल भी स्टैंडर्ड फिटमेंट के तौर पर दिया जाएगा।
सुजुकी हायाबुसा का इंजन
.jpg)
हायाबुसा के स्पेशल एडिशन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही शक्तिशाली 1,340cc, इनलाइन-फोर सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 188hp की पावर और 149Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
सुज़ुकी हायाबुसा के फ़ीचर्स
.jpg)
नवीनतम हायाबुसा कई बेहतरीन फ़ीचर्स के साथ आती है। क्रूज़ कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, पावर मोड्स और डुअल-चैनल ABS जैसे सभी फ़ीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध हैं।
भारत में लॉन्च और कीमत
.jpg)
सुज़ुकी हायाबुसा स्पेशल एडिशन को वैश्विक स्तर पर पेश किया गया है। यह देखना बाकी है कि यह स्पेशल 'पर्ल विगर ब्लू' हायाबुसा भारत में आएगी या नहीं। वर्तमान में, सुजुकी हायाबुसा की एक्स-शोरूम कीमत 16.90 लाख रुपये है।

