Samachar Nama
×

एडवेंचर लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! ये धांसू कर देगी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की छुट्टी, कंपनी ने कर दी अनवील

एडवेंचर बाइक सेगमेंट में तहलका मचाने वाली एक नई बाइक ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंट्री कर ली है। इटली की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी मोटो मोरिनी ने अपनी नई ऑलट्राइक 450 को वैश्विक स्तर पर पेश किया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड....
sdafd

एडवेंचर बाइक सेगमेंट में तहलका मचाने वाली एक नई बाइक ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में एंट्री कर ली है। इटली की मशहूर बाइक निर्माता कंपनी मोटो मोरिनी ने अपनी नई ऑलट्राइक 450 को वैश्विक स्तर पर पेश किया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 (Royal Enfield Himalayan 450) और सीएफमोटो 450 एमटी जैसी एडवेंचर बाइक्स से है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फिलहाल, यूरोप में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और डिलीवरी इसी साल सितंबर 2025 से शुरू होगी। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मोटो मोरिनी भारत में पहले से मौजूद है, इसलिए यहां भी इसकी एंट्री संभव मानी जा रही है।

मोटो मोरिनी ऑलट्राइक 450 में क्या है खास? इस बाइक को एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आइए इसके कुछ प्रमुख फीचर्स पर एक नजर डालते हैं। इसमें मजबूत चेसिस और सस्पेंशन सेटअप मिलता है। यह बाइक स्टील फ्रेम पर बनी है। इसमें 21-इंच के फ्रंट और 18-इंच के रियर स्पोक व्हील मिलते हैं, जो ऑफ-रोडिंग के लिए एकदम सही हैं। इसमें KYB एडजस्टेबल सस्पेंशन मिलता है। आगे की तरफ USD फोर्क्स हैं। पीछे की तरफ लिंक टाइप मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।

पावरफुल इंजन: इसमें 450cc, लिक्विड-कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 44.2 bhp की पावर और 42 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, जो Royal Enfield Himalayan 450 (RE Himalayan 450 और CFMoto 450 MT) के बराबर है।

सेफ्टी और ब्रेकिंग: सेफ्टी और ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है। यह डुअल-चैनल ABS के साथ सुरक्षित राइडिंग प्रदान करता है। इसका ड्राई वेट 190 किलोग्राम है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 18.5 लीटर है। यह लंबी राइड के लिए बेहतरीन है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 215mm है।

टेक्नोलॉजी और स्टाइल: टेक्नोलॉजी और स्टाइल की बात करें तो इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, नेविगेशन सिस्टम, USB चार्जिंग पोर्ट और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन मिलती है। इसमें बग-आई हेडलैंप सेटअप मिलता है। इसमें बीक-स्टाइल फ्रंट फेंडर, बड़े रेडिएटर कवर और लंबा टेल सेक्शन मिलता है।

क्या यह बाइक भारत आएगी? मोटो मोरिनी (Moto Morini) ने भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। यहाँ एडवेंचर सेगमेंट तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में ऑल-ट्राइक 450 जैसी बाइक्स की माँग निश्चित है। अगर यह भारत आती है और इसकी कीमत सही रखी जाती है, तो यह बाइक सीधे तौर पर रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और सीएफ मोटो 450 एमटी को चुनौती दे सकती है।

एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक नई उम्मीद मोटो मोरिनी ऑल-ट्राइक 450 (Moto Morini All-Thike 450) उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है जो पावरफुल इंजन, एडवांस सस्पेंशन और लंबी दूरी तय करने की क्षमता वाली बाइक की तलाश में हैं। अगर आप एडवेंचर ट्रिप के शौकीन हैं और रॉयल एनफील्ड से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Share this story

Tags