स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी! KTM ने नए कलर वेरियंट में लॉन्च की दो शानदार बाइक्स, जाने फीचर्स और मुकाबले में कौन-कौन?
KTM इंडिया ने अपनी पॉपुलर Duke सीरीज़ के लिए दो नए कलर KTM 200 Duke और KTM 250 Duke पेश किए हैं। कंपनी ने इन बाइक्स को नए कलर में लॉन्च किया है जो पहले इंटरनेशनल मार्केट में दिखाए गए थे। नए कलर ने इन बाइक्स को और भी स्टाइलिश और आकर्षक बना दिया है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने सिर्फ कलर बदले हैं, कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
KTM 250 Duke नए कलर में
KTM 250 Duke अब स्लेट ग्रे और सिल्वर मेटैलिक कलर में मिलेगी। दोनों कलर बाइक को प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं। इसकी कीमत ₹2.13 लाख एक्स-शोरूम है। इस बाइक में 248.8cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 30.75 bhp की पावर और 25 Nm का टॉर्क देता है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ आता है, जिससे गियर शिफ्टिंग आसान हो जाती है। सस्पेंशन का काम WP APEX सेटअप करता है, जिसमें आगे की तरफ 43mm का अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे की तरफ मोनोशॉक है। ब्रेकिंग का काम आगे की तरफ 320mm का डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 240mm का डिस्क ब्रेक, साथ ही डुअल-चैनल ABS करता है। बाइक में 17-इंच के व्हील हैं। भारत में इसका मुकाबला यामाहा MT-25, बजाज डोमिनार 250 और सुजुकी गिक्सर 250 से है।
KTM 200 ड्यूक को मिला नया लुक
KTM 200 ड्यूक को नया अटलांटिक ब्लू कलर दिया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। इसकी कीमत ₹1.93 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 24.68 bhp और 19.3 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच भी है। सस्पेंशन का काम WP सेटअप करता है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 230mm डिस्क हैं, साथ ही डुअल-चैनल ABS भी है। इसमें 17-इंच के व्हील भी हैं। भारत में इसका मुकाबला बजाज पल्सर NS200, यामाहा FZ25 और TVS अपाचे RTR 200 4V से है।

