172 km की रेंज के साथ भारत में लॉन्च हुई गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल, खरीदने से पहले यहां जानिए फीचर्स और कीमत

भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मैटर एरा अब दिल्ली पहुंच गई है। जी हां, मैटर ने त्योहारी सीजन से पहले उत्तर भारत में यह बाइक लॉन्च की है और ग्राहकों को एक नया इको-फ्रेंडली विकल्प दिया है जो स्पोर्टी, पावरफुल और फीचर्स से भरपूर है और सिंगल चार्ज रेंज 172 किलोमीटर है। मैटर एरा की सबसे खास बात इसका गियरबॉक्स है। आप गियर को मैनुअली बदल सकते हैं। अभी तक आपको किसी इलेक्ट्रिक बाइक में गियर नहीं मिलते हैं। मैटर एरा में 5kWh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 172 किलोमीटर तक चलती है।
यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सिर्फ 2.8 सेकंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें लिक्विड-कूल्ड पावरट्रेन है, जो भारतीय सड़कों के लिए बेहतरीन है और इंजन को ठंडा रखता है। इसमें हाइपरशिफ्ट नाम का गियरबॉक्स है, जो 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस तकनीक से राइडर मैनुअल कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पावर और कनेक्टेड इंटेलिजेंस का मजा ले सकते हैं। इसमें 3 राइडिंग मोड दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि आप सिर्फ 25 पैसे में एक किलोमीटर चल सकते हैं, यानी इसे चलाने का खर्च बहुत कम है।
लुक में स्टाइलिश और फीचर्स में स्मार्ट
Mater Era भारत में बनी है और देखने में बहुत स्पोर्टी और स्टाइलिश लगती है। इसमें LED लाइट्स, बेहतरीन फ्रंट और रियर लुक, आरामदायक सीटें, बेहतरीन एर्गोनॉमिक्स और स्मार्ट 7-इंच टचस्क्रीन डैशबोर्ड है, जो बहुत सारी जानकारी देता है। MATTERVerse ऐप से आप राइड डेटा देख सकते हैं। इस ऐप से आप बाइक को लॉक और अनलॉक भी कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें स्मार्ट पार्क असिस्ट के साथ ABS और डुअल सस्पेंशन सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
MATTER AERA इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
Mater Era की दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,93,826 रुपये है। आप इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। मैटर के संस्थापक अरुण प्रताप सिंह कहते हैं कि दिल्ली सिर्फ़ भारत की राजधानी नहीं है, यह देश का भविष्य भी तय करती है, इसलिए हम यहाँ AERA लॉन्च कर रहे हैं। मैटर एरा सिर्फ़ इलेक्ट्रिक वाहन नहीं है, बल्कि 22वीं सदी की मोटरबाइक है। यह रॉकेट की तरह तेज़ है और जेब पर भी भारी नहीं है। यह इलेक्ट्रिक राइडिंग को पूरी तरह बदल देगा। चूँकि दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है, इसलिए AERA एक स्वच्छ, स्मार्ट और टिकाऊ विकल्प के रूप में सामने आया है।