
ऑटो न्यूज़ डेस्क, हीरो स्प्लेंडर दिसंबर 2022 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही, जिसकी कुल 2,25,443 यूनिट बिकीं। हालांकि, दिसंबर 2021 के मुकाबले स्प्लेंडर की 1,316 यूनिट कम बिकी हैं। यानी सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 0.58 फीसदी की मामूली गिरावट आई है। लेकिन, इसके बावजूद हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। दिसंबर 2021 में हीरो स्प्लेंडर की कुल 2,26,759 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल Hero HF Deluxe रही है।
तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक- होंडा सीबी शाइन
सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों की सूची में शीर्ष दो पायदान पर हीरो का कब्जा है। इसके बाद तीसरे नंबर पर होंडा का नंबर आता है दिसंबर 2022 में होंडा सीबी शाइन तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। दिसंबर 2022 में Honda CB Shine की केवल 87,760 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि, इसकी बिक्री में सालाना 28.94 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2021 के मुकाबले 19,699 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं।
स्प्लेंडर और सीबी शाइन की बिक्री में अंतर
कहने को होंडा सीबी शाइन तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है लेकिन अगर इसकी बिक्री की तुलना सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो स्प्लेंडर से की जाए तो दोनों में काफी अंतर है। सीबी शाइन के मुकाबले स्प्लेंडर की 1.25 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। इस वजह से दोनों की लोकप्रियता में साफ अंतर देखा जा सकता है। हीरो स्प्लेंडर की कीमत 72,076 रुपये से लेकर 74,396 रुपये तक है।