Samachar Nama
×

जाने रॉयल एनफील्ड में अलॉय व्हील्स क्यों नहीं मिलते हैं? अगर आप भी सोच रहे है लगवाने की तो जान ले यह जरुरी बातें 

;

ऑटो न्यूज़ डेस्क,कई बार रॉयल एनफील्ड प्रेमी इसे और भी क्लासिक लुक देने के लिए इसमें अलॉय व्हील लगवाते हैं। ऐसे लोगों को इससे भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब अलॉय व्हील इतने अच्छे हैं तो इन्हें रॉयल एनफील्ड में लगाने में क्या नुकसान होगा। लेकिन इस बाइक में अलॉय व्हील न मिलने के पीछे कई कारण हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि अलॉय व्हील की जगह दूसरे व्हील क्यों दिए जाते हैं।

रॉयल एनफील्ड में अलॉय व्हील लगाने के नुकसान
हालाँकि, यदि किसी फैक्ट्री फिटेड सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो इससे नुकसान भी होता है। दरअसल, गाड़ी में किसी भी तरह का मॉडिफिकेशन उसकी परफॉर्मेंस पर असर डालता है। स्पोक व्हील बाइक के कंपन को नियंत्रित करते हैं और अलॉय व्हील के इस्तेमाल से बाइक में कंपन बढ़ सकता है।

2020 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बीएस6 फर्स्ट राइड रिव्यू - बाइकवाले

बियरिंग पर असर: अलॉय व्हील रॉयल एनफील्ड की बियरिंग पर असर डालता है। इससे बेयरिंग का जीवन प्रभावित होता है और वे जल्दी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

परफॉर्मेंस: अलॉय व्हील के इस्तेमाल से बाइक का वजन बढ़ने से इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इससे बाइक की माइलेज पर भी असर देखने को मिलता है।

रॉयल एनफील्ड व्हील्स
एनफील्ड से भारी स्पोर्टबाइक्स में फोर्ज्ड अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल होता है, जबकि ज्यादातर स्ट्रीट बाइक्स में आप कास्ट अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप एनफील्ड में अलॉय व्हील लगाते हैं तो इसके टूटने का खतरा ज्यादा रहता है।

फोर्ज्ड अलॉय व्हील, कास्ट अलॉय व्हील की तुलना में अधिक मजबूत होता है, लेकिन फोर्ज्ड अलॉय व्हील की कीमत कम से कम 40,000 रुपये होती है। इसीलिए रॉयल एनफील्ड ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल नहीं करती है।

ध्यान दें कि रॉयल एनफील्ड अपने कई थंडरबर्ड मॉडल में अलॉय व्हील का इस्तेमाल करती है लेकिन ऊपर बताई गई सभी चीजें रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के लिए हैं। थंडरबर्ड और क्लासिक के इंजन, मैकेनिज्म और ट्यूनिंग में काफी अंतर है।

Share this story

Tags