Samachar Nama
×

इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करनाअब होगा काफीआसान गूगल मैप्स में अब मिलेगा खास फीचर 

इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करनाअब होगा काफीआसान गूगल मैप्स में अब मिलेगा खास फीचर 

ऑटो न्यूज़ डेस्क,इलेक्ट्रिक कार मालिकों को अब चार्जिंग स्टेशन खोजने में परेशानी नहीं होगी। गूगल मैप्स अब लोगों की इस परेशानी को दूर करने जा रहा है। गूगल मैप्स में अब एक नया फीचर जोड़ा जा रहा है, जिससे इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने के लिए स्टेशन ढूंढना आसान हो जाएगा। गूगल मैप्स में एक नया अपडेट किया जा रहा है, जिससे अब एप्लीकेशन पर ईवी चार्जिंग स्टेशनों की भी जानकारी मिलेगी। आने वाले समय में गूगल मैप्स पर इस फीचर को अपडेट कर दिया जाएगा।

ईवी चार्जिंग स्टेशन ढूंढना होगा आसान

देश में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के साथ ही चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ रही है। आज के समय में इलेक्ट्रिक कारों के लिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढना एक बड़ा काम है। इलेक्ट्रिक कार मालिकों को चार्जिंग स्टेशन खोजने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गूगल मैप्स में आने वाला अपडेट लोगों की इस परेशानी को कम कर सकता है। गूगल मैप्स के जरिए चार्जिंग स्टेशन ढूंढना पेट्रोल पंप खोजने जितना आसान हो सकता है।

ईवी चार्जिंग स्टेशनों की पूरी जानकारी मिलेगी
गूगल मैप्स का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यूजर रिव्यू लेकर ईवी चार्जर की लोकेशन मैप पर दिखाई जाएगी। इस फीचर के जरिए गूगल मैप्स के दूसरे यूजर्स को चार्जिंग स्टेशन का रास्ता दिखाया जाएगा। इस ऐप पर रास्ता दिखाने के साथ ही ईवी चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति से रिव्यू भी लिया जाएगा। इस रिव्यू में यूजर से चार्जिंग स्टेशन के बारे में और जानकारी जुटाई जाएगी। यूजर्स से चार्जिंग स्टेशन पर लगे चार्जिंग प्लग और चार्जिंग कतार में लगने वाले समय के बारे में भी रिव्यू मांगा जाएगा। गूगल मैप्स शुरुआत में गूगल बिल्ट-इन वाहनों के लिए यह सुविधा देने जा रहा है और जैसे ही इन इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी का लेवल कम दिखेगा, कार में लगे डिस्प्ले पर ईवी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी आ जाएगी। सबसे पहले गूगल मैप यह सुविधा अमेरिका (US) में देने जा रहा है। इसके बाद भारत समेत दुनिया के दूसरे देशों में भी यह फीचर आ सकता है।

Share this story

Tags