Samachar Nama
×

सीएनजी के साथ मिलेगा एसयूवी का मजा, जल्द लॉन्च होंगी ये धांसू कारें!

.
कार न्यूज डेस्क - पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में एसयूवी सेगमेंट की कारों की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में सभी कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं। SUV सेगमेंट में कई नई कारें लॉन्च हुई हैं। हालांकि कार निर्माता कंपनियां माइलेज पर भी काफी ध्यान दे रही हैं, जिसके लिए कंपनियां अपनी कारों के सीएनजी वर्जन भी लॉन्च कर रही हैं। आने वाले समय में कई एसयूवी के सीएनजी वर्जन लॉन्च होने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में।
.
मारुति ब्रेजा सीएनजी पर काम चल रहा है। इसे जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट दी जा सकती है। Toyota Hyryder CNG के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। सीएनजी किट के साथ आने वाली यह देश की पहली मध्यम आकार की एसयूवी होगी। इसमें 1.5 लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह प्रति किलो सीएनजी में करीब 26 किमी का माइलेज दे सकती है।
.
Tata Nexon CNG के लॉन्च होने की भी जानकारी है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है। वर्तमान में Tata Nexon तीन संस्करणों - पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक में आती है। यह अक्टूबर में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही है। टाटा पंच सीएनजी भी लॉन्च हो सकती है। इसमें 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ CNG किट दी जा सकती है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अगले साल तक बाजार में उतारा जा सकता है।

Share this story