लॉन्च हुई हीरो एक्स पल्स 200टी बाइक, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स और क्या होगी कीमत
बाइक न्यूज़ डेस्क - भारत की अग्रणी दुपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने 200 cc सेगमेंट की टूर बाइक लॉन्च की है। नई Hero XPulse 200T 4V में कंपनी ने 200 सीसी का फोर वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन दिया है। जिससे बाइक को 19.1 पीएस और 17.3 न्यूटन मीटर की ताकत मिलती है। बाइक को ज्यादा टॉर्क देने का मकसद एक आरामदायक टूर बाइक का फील देना है। इंजन को पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि तेज रफ्तार में भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है। इसके लिए बाइक के गियर रेशियो को भी अपडेट किया गया है।

बाइक के डिजाइन को भी अपडेट किया गया है। बाइक में फुल एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं जिनके साथ क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही बाइक में कलर्ड वाइजर, फ्रंट फोर्क स्लीव्स और कलर्ड सिलिंडर हेड भी दिया गया है। बाइक की सीट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ड्राइवर और पैसेंजर को लंबी दूरी तय करने पर भी ज्यादा थकान महसूस नहीं होगी। बाइक में नए रंग भी जोड़े गए हैं। जिससे इसका डिजाइन और भी शानदार लगता है। Hero X Pulse 200T स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक लाइम येलो और मैट शीट गोल्ड रंगों के विकल्प में भी उपलब्ध होगी।

टूरिंग बाइक होने के कारण कंपनी ने इसमें तकनीक का भी ध्यान रखा है। कंपनी ने बाइक में फुल डिजिटल एलसीडी क्लस्टर दिया है, जिसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी दी गई है, ताकि राइडर को लंबी दूरी तय करने में दिक्कत न हो। इस फीचर की वजह से स्मार्टफोन से कनेक्ट करने पर कॉल अलर्ट, नेविगेशन की सुविधा मिलेगी। फोन को अंडरसीट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। बाइक में गियर इंडिकेटर और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ भी जोड़ा गया है। बाइक की कीमत की बात करें तो मुंबई में इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,25,726 रुपये रखी गई है। जबकि इसके पूर्ववर्ती X Pulse 200T की एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये थी।

