आज होगा ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान-दान? जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

आज ज्येष्ठ पूर्णिमा का स्नान-दान, बुधवार व्रत और गणेश पूजा है। आज ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा, ज्येष्ठ नक्षत्र, साध्य योग, बव करण, उत्तर दिशा और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है। आज ब्रह्म मुहूर्त 04:02 बजे से लोग पवित्र नदियों और घरों में स्नान और दान कर रहे हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पाप दूर होते हैं। स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, फल आदि का दान करें। चावल, दूध, चीनी, सफेद वस्त्र आदि दान करने से कुंडली का चंद्र दोष दूर होता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन गणेश पूजा भी होती है। जो लोग बुधवार का व्रत रखते हैं और गणेश जी की पूजा करते हैं, उनके कष्ट दूर होते हैं, विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं। गणेश जी को अक्षत, चंदन, धूप, दीप, दूर्वा, मोदक, लड्डू आदि अर्पित कर पूजा करें। इसके बाद गणेश मंत्र का जाप करें। बुधवार व्रत कथा पढ़कर गणेश जी की आरती करें। पूजा के बाद हरे कपड़े, हरे फल, कांसे के बर्तन आदि दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। इससे कुंडली में बुध मजबूत होगा। बुध के मजबूत होने से बुद्धि, वाणी और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वैदिक पंचांग से जानें बुधवार का मुहूर्त, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि।
आज की तिथि- पूर्णिमा – 01:13 पी एम तक, उसके बाद आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा – 08:10 पी एम तक, फिर मूल
आज का करण- बव – 01:13 पी एम तक, बालव – 01:53 ए एम, जून 12 तक, कौलव
आज का योग- साध्य – 02:04 पी एम तक, उसके बाद शुभ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- वृश्चिक – 08:10 पी एम तक, उसके बाद धनु.
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:19 पी एम
चन्द्रोदय- 07:42 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:42 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, जून 12 से 12:41 ए एम, जून 12
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:23 ए एम से 07:07 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:36 ए एम से 12:21 पी एम
चर-सामान्य: 03:50 पी एम से 05:35 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:35 पी एम से 07:19 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:35 पी एम से 09:50 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:50 पी एम से 11:05 पी एम
चर-सामान्य: 11:05 पी एम से 12:21 ए एम, जून 12
लाभ-उन्नति: 02:52 ए एम से 04:07 ए एम, जून 12