ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म शास्त्रों और ज्योतिष में ग्रहण को विशेष महत्व दिया जाता हैं वही ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान भोजना करना नुकसानदेह साबित हो सकता हैं अक्सर लोग ये कहते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी नहीं खाना चाहिए तो आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से मना क्यों किया जाता हैं तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि इसके पीछे एक खास कारण हैं शास्त्रों के मुताबिक चंद्र ग्रहण को परिवर्तन का अग्रदूत और अपशकुन का समय माना जाता हैं यही कारण है कि इस दौरान कुछ सावधानियों का पालन करने की सलाह दी जाती हैं चंद्रमा की किरणों को इस दौरान विषाक्त माना जाता हैं और ऐसी मान्यता है कि अगर आप इस दौरान कुछ भी खाते हैं तो इसका आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता हैं। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान खास तौर पर कहा जाता है कि वो किसी भी नुकसान पहुंचाने वाली चीज से दूर रहे।

मान्यताओं के अनुसार चंद्रमा के चक्र हमारे शरीर पर वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालते हैं ये हमारे ऊर्जा चक्रों पर भी असर डालता हैं ग्रहण के दौरान खास तौर पर कच्चे फल या सलाद खाने से परहेज करना चाहिए ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा की किरणें इसके गुणों को नष्ट कर सकती हैं ऐसी किसी भी चीज को खाने से मना किया जाता हैं जिसे पचने में लंबा वक्त लगे।

चंद्र ग्रहण के दौरान शक्ति में बदलाव होता हैं और ये आपकी सेहत पर असर डालता हैं ग्रहण के दौरान पर्यावरण में हुए बदलाव और यूवी किरणों की वजह से पका हुआ भोजन खराब हो सकता हैं पके हुए भोजन में जब ये किरणें पड़ती हैं, तब इससे खाना दूषित हो जाता हैं। शास्त्र अनुसार चंद्र ग्रहण सूक्ष्मजीवों की मृत्यु का कारण बनता हैं यही वजह है कि इस दौरान खाने या स्नान करने से मना किया जाता हैं पके हुए भोजन को सुरक्षित करना चाहते हैं तो इसमें तुलसी का पत्ता रखें ऐसा माना जाता है कि ये विकिरण को दूर करता हैं और भोजन का जहर में बदलने से बचाता हैं ग्रहण के दौरान तुलसी मिले हुए दूध का सेवन करना अच्छा माना गया हैं।


