Samachar Nama
×

जब कामदेव को भगवान शिव ने किया भस्म, जानिए फिर क्या हुआ

Lord shiva and kamdev story

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में भगवान भोलेनाथ को त्रिदेवों में गिना जाता हैं शिव को कोई रुद्र, कोई भोलेनाथ के नाम से पुकारता हैं शिव अपने भक्तों की भक्ति मात्र से प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं वही अपने सरल स्वभाव से परे शिव अपने रौद्र रूप और क्रोध के लिए भी जाने जाते हैं। एक कथा के अनुसार शिव को जब भी क्रोध आता है तो उनका तीसरा नेत्र खुल जाता हैं जिससे संपूर्ण पृथ्वी अस्त व्यस्त हो जाती हैं ऐसा ही एक प्रसंग है शिव और कामदेव से जुड़ा जब कामदेव को शिव ने भस्म कर दिया।, तो आइए जानते हैं। 

Lord shiva and kamdev story

कथा अनुसार जब दक्ष प्रजापति ने शिव और अपनी पुत्री सती को छोड़कर सारे देवी देवताओं को अपने यज्ञ में आमंत्रित किया तो देवी सती अपने पति शिव का यह तिरस्कार सहन नहीं कर पाती हैं और यज्ञवेदी में कूदकर आत्मदाह कर लेती हैं जब यह बात शिव को पता चली तो वह अपने तांडव से पूरी सृष्टि में हाहाकार मचा देते हैं इससे व्याकुल सारे देवता शिव को समझाने कैलाश पहुंचे। शिव देवताओं को समझाने पर शांत तो हो जाते हैं लेकिन शिव परम शांति के लिए गंगा तमसा के पवित्र संगम पर आकर समाधि में लीन हो जाते हैं। 

Lord shiva and kamdev story

माता सती की मृत्यु के बाद शिव समस्त संसार को त्याग देते हैं उनके बैरागी होने से संसार सही से नहीं चल पाता। दूसरी ओर पार्वती के रूप में सती का पुनर्जन्म होता हैं। इस बार पार्वती शिव से विवाह करने की इच्छा जताती हैं शिव के मन में प्रेम और काम भाव नहीं था। वह पूर्ण रूप से बैरागी हो चुके। इस वजह से ​श्री विष्णु और उनके साथ सभी देवता संसार के कल्याण के लिए कामदेव से सहायता लेते हैं। कामदेव अपने अनेक प्रयत्नों के द्वारा शिव को ध्यान से जगाने का प्रयास करते हैं अंत में काम देव शिव को जगाने के लिए खुद को आम के पेड़ के पीछे छिपा कर शिव पर पुष्प वान चलाते हैं।

Lord shiva and kamdev story

पुष्पबान सीधे जाकर शिव के ह्रदय में लगता हैं और उनकी समाधि टूट जाती हैं इसके बाद शिव क्रोधित होते हैं और आम के पेड़ के पीछे छुपे काम देव को अपनी त्रिनेत्र से जलाकर भस्म कर देते हैं अपने पति की राख को रति अपने शरीर पर मलकर विलाप करने लगती हैं और शिव से न्याय की मांग करती हैं। शिव को यह ज्ञात हुआ कि संसार के कल्याण के लिए देवताओं के द्वारा बनाई गई यह योजना थी तो शिव ने रति को वचन देते हैं कि उनका पति यदुकुल में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र के रूप में जन्म लेगा। बाद में कामदेव ने कृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न के रूप में पैदा होते हैं और देवी रति से पुन उनका मिलन भी हो जाता हैं। 

Lord shiva and kamdev story

Share this story