Samachar Nama
×

कब समाप्त हो रहा भाद्रपद मास, जानिए पंचांग का कौन सा महीना होगा शुरू

vrat

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में भाद्रपद मास का विशेष महत्व होता हैं भाद्रपद मास को भादो भी कहा जाता हैं धार्मिक नजरिएं से भाद्रपद मास को बहुत ही विशेष माना गया हैं चातुर्मास का य दूसरा मास माना जाता हैं भाद्रपद मास पंचांग का छठा महीना होता हैं

vrat मान्यता है कि भाद्रपद मास में पड़ने वाले पर्व और व्रत जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करते हैं इस महीने एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण होता हैं भाद्रपद मास में ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैस त्योहार मनाए जाते हैं इसके साथ ही भादो मास की एकादशी, प्रदोष व्रत, पूर्णिमा और अमावस्या को भी खास महत्व होता हैं। 

vratजानिए कब समाप्त हो रहा भाद्रपद मास—
हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक 22 अगस्त 2021 को भाद्रपद मास का आरंभ हुआ था। 20 सितंबर 2021 दिन सोमवार को भाद्रपद मास समाप्त हो जाएगा। इस दिन पूर्णिमा की तिथि रहेगी। इस दिन नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद रहेगा। चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में रहेगा। 

vratजानिए भाद्रपद के बाद कौन सा महीना आरंभ होगा—
आपको बता दें कि भाद्रपद मास के बाद आश्विन मास आरंभ हो जाएगा। पंचांग के मुताबिक आश्विन मास सातवां महीना हाता हैं चातुमार्स का ये तीसरा महीना माना गया हैं पंचांग के अनुसार आश्विन मास 21 सितंबर 2021 से आरंभ होगा। आश्विन मास का समापन 20 अक्टूबर 2021 को होगा। आश्विन मास को धार्मिक नजरिएं से महत्वपूर्ण माना गया हैं पितृ पक्ष का समापन आश्विन मास में ही मास की एकादशी तिथि, प्रदोष व्रत और चतुर्थी की तिथि को विशेष माना गया हैं मान्यता है कि इस महीने की गई पूजा और साधना का विशेष पुण्य प्राप्त होता हैं। इस महीने ईश्वर का ध्यान करना लाभकारी साबित होता हैं।  

vrat

Share this story