Samachar Nama
×

कब है भाद्रपद अमावस्या, जानें सही तारीख और स्नान दान मुहूर्त 

Bhadrapad amavasya 2023 date muhurta and importance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में पड़ती हैं अभी भाद्रपद मास चल रहा है और इस महीने की अमावस्या को भाद्रपद अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है जो कि पितरों को समर्पित होती है इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण करना उत्तम माना जाता है।

Bhadrapad amavasya 2023 date muhurta and importance 

मान्यता है कि भाद्रपद अमावस्या पर अगर पूर्वजों के निमित्त तर्पण, दान, पूजा पाठ किया जाए तो सात पीढ़ियों तक खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है इसके अलावा कालसर्प दोष, पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। भाद्रपद अमावस्या को कुशोत्पतिनी अमावस्या, कुशग्रहणी अमावस्या और पिठोरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा भाद्रपद अमावस्या की सही तिथि और स्नान दान का मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Bhadrapad amavasya 2023 date muhurta and importance 

भाद्रपद अमावस्या की सही तारीख—
धार्मिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद अमावस्या तिथि का आरंभ 14 सितंबर को सुबह 4 बजकर 48 मिनट पर हो जाएगा। वही इसका समापन 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर हो रहा हैं। उदयातिथि के अनुसार 14 और 15 दोनों ही दिन अमावस्या का स्नान, पितरों के निमित्त पूजा की जाएगी।

Bhadrapad amavasya 2023 date muhurta and importance 

इस दिन धर्म कर्म में प्रयोग होने वाली कुश घास को वर्षभर के लिए इकट्ठा करने की भी विशेष परंपरा है। भाद्रपद अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान दान व पूजा पाठ करने से समस्त कार्य बिना विघ्न पूर्ण हो जाते हैं और सुख समृद्धि व खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। 

Bhadrapad amavasya 2023 date muhurta and importance 

Share this story