सावन सोमवार व्रत कब से शुरू है? पंडित जी से जानें सही तारीख, मुहूर्त, जलाभिषेक समय, पूरी होंगी ये 7 मनोकामनाएं

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। शिव भक्त सावन महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा, व्रत और जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार सावन के महीने में ही भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन के महीने में ही भगवान शिव माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए थे और उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वचन दिया था। इसलिए सावन महीने का महत्व अधिक है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का भी विशेष महत्व होता है। जानिए सावन महीने का पहला सोमवार कब है।
सावन 2025 का पहला दिन कब है:
सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 09 जुलाई को खत्म होगा। सावन महीने का पहला सोमवार 16 जुलाई को है।
सावन के पहले सोमवार पर शिव पूजन मुहूर्त:
सावन माह के पहले सोमवार को शिव पूजन और जलाभिषेक का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:11 बजे से 04:52 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02:45 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक रहेगा। सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे: 2025 में सावन माह में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे। सावन का पहला सोमवार 16 जुलाई, दूसरा सोमवार 21 जुलाई, तीसरा सोमवार 28 जुलाई और चौथा सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा।
सावन माह में शिव पूजा का महत्व:
सावन माह भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इस माह में शिव की पूजा, सोमवार का व्रत और शिवलिंग का अभिषेक करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से सुखी वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।