Samachar Nama
×

27 अप्रैल का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है खास ? वीडियो राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन 

27 अप्रैल का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है खास ? वीडियो राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन 

सूर्य और चंद्रमा मेष राशि में। बृहस्पति वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। बुध, शुक्र, शनि और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।


राशिफल (Horoscope)-
मेष- मन उदास रहेगा। थोड़ा सुस्त रहेगा। ऊर्जा का स्तर कम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अभी ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृष- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी चीजें अपने पास रखें।

मिथुन- आय के स्रोत मध्यम रहेंगे। यात्रा बहुत शुभ और फलदायी नहीं रहेगी। मध्यम समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार के लिए मध्यम समय है। हरी चीजें अपने पास रखें।

कर्क- स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी मध्यम रहेगा। लाल चीजें अपने पास रखें।

सिंह- किस्मत के भरोसे कोई काम न करें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल दें।

कन्या- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। सूर्य को जल दें।

तुला- खुद के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में कोई जोखिम न लें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। तांबे की वस्तु दान करें।

वृश्चिक- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में रुकावटों के साथ समृद्धि दिख रही है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु- संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। मानसिक अवसाद की स्थिति है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर- जमीन, मकान, वाहन की खरीदारी अभी थोड़ी आगे बढ़ेगी। घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। व्‍यापार ठीक है। काली जी की पूजा करते रहें।

कुंभ- व्‍यापारिक स्थिति मध्‍यम है क्‍योंकि ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी। अपनों के स्‍वास्‍थ्‍य और खुद के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार मध्‍यम है। हरी वस्‍तुएं पास रखें।

मीन- निवेश पर अभी रोक रहेगी। संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में झगड़े से बचें। थोड़ी सी नोकझोंक परिवार में हंगामा करा सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम है। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

Share this story

Tags