Samachar Nama
×

घर में कहां पर लगाएं आईना, वास्तु अनुसार जानिए 

vastu shastra where to put a mirror in the house know by the vastu shastra

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में वास्तु को विशेष माना गया हैं साथ ही पश्चिम सभ्यता के लोग भी वास्तु में विश्वास रखते हैं इसके लिए पश्चिम देशों में भी वास्तु अनुसार घर का निर्माण किया जाता हैं घर की सजावट के लिए भी वास्तु नियमों का पालन किया जाता हैं वास्तु अनुसार अगर घर के निर्माण या सजावट में वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं तो घर में अस्थिरता आ जाती हैं इसके लिए डाइनिंग हॉल से लेकर बेडरूम तक सभी जगहों पर वास्तु का पालन करना अनिवार्य होता हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि घर में किस जगह पर आईना लागना शुभ और फलदायी माना जाता हैं तो आइए जानते हैं। 

vastu shastra where to put a mirror in the house know by the vastu shastra

वास्तु अनुसार घर पर सदैव आयताकार या वर्गाकार आईना ही लगाएं। भूलकर भी गोलाकार आईना नहीं लगाएं। गोलाकार आईना लगाने से घर में नकारात्मकता का संचार होता है यह शुभ नहीं माना जाता हैं अक्सर लोग बेडरूम में आईना जरूर लगाते हैं अगर आप भी अपने बेडरूम में दर्पण लगाने की सोच रहे हैं तो इस तरह से लगाएं कि बेड की छाया मिरर पर न पड़े। घर के पूर्व दिशा में आईना बिल्कुल न लगाएं।

vastu shastra where to put a mirror in the house know by the vastu shastra

ऐसा करने से आर्थिक हानि होती रहती है अगर आपने गलती से पूर्व की दिशा में आईना लगा रखा है, तो उसकी जगह को तब्दील करें। आपने सभी जगहों पर वॉश बेसिन के ऊपर आइना लगा देखा होगा। अगर शुभ परिणाम पाना चाहते हैं ता हमेशा वॉश बेसिन के ऊपर आईना लगाएं। 

vastu shastra where to put a mirror in the house know by the vastu shastra

घर की रसोई में आईना लगाना शुभ नहीं होता है अगर घर के रसोई में आईना लगा है तो तुरंत हटा दें। किचन में आईना लगाने से घर की वृद्धि रुक जाती हैं आर्थिक नुकसान भी होता हैं घर पर कभी भी आईने के टुकड़ों को नहीं रखना चाहिए और न ही टूटे मिरर में चेहरा देखना चाहिए ऐसा करने से दुर्भाग्य में वृद्धि होती हैं।   


vastu shastra where to put a mirror in the house know by the vastu shastra

Share this story