Samachar Nama
×

Vastu Tips आर्थिक संकट से हैं परेशान? घर में आज ही लें आएं ये सामान, धन धान्य में होगी खूब वृद्धि 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ के बारे में जानकारी प्रदान की गई हैं वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है जिसे घर में रखने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और चारों ओर सकारात्मकता का संचार होता है जिससे आर्थिक संकट का भी सामना परिवार को नहीं करना पड़ता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

vastu tips for money 

घर में रखें ये चीजें—
वास्तुशास्त्र के अनुसार पिरामिड को घर में रखने से वास्तुदोष दूर हो जाता है आप अपने घर में चांदी, पीतल या तांबे से बना पिरामिड भी रख सकते हैं माना जाता है कि इसे रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है साथ ही घर में खुशहाली भी बनी रहती है इसे आप घर के बैठक वाले कमरे में रख सकते हैं।

vastu tips for money 

अगर आप अपने घर में सकारात्मकता बनाए रखना चाहते हैं साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत रखना चाहते हैं तो ऐसे में घर में पंचमुखी हनुमान प्रतिमा को जरूर स्थापित करें और इसकी विधिवत पूजा करें ऐसा करने से लाभ जरूर मिलता है इसे घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में रखना अच्छा माना जाता है ऐसा करने से दरिद्रता दूर हो जाती है। 

vastu tips for money 

वास्तु अनुसार पूजा स्थल पर माता लक्ष्मी के पद्म चिह्न और भगवान कुबेर की प्रतिमा रखना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से धन समृद्धि में वृद्धि होती है और पैसों की कमी दूर हो जाती है इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर भी लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा को स्थापित करें ऐसा करना उत्तम माना जाता है। 

vastu tips for money 

Share this story