Samachar Nama
×

Vastu Tips: घर की खुशियों में आग लगाता है ऐसा आईना !

Best vastu tips for mirror

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में बताया गया है जिसका पालन करने से लाभ मिलता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है।

Best vastu tips for mirror

वास्तुविज्ञान में दर्पण को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं जिसके अनुसार चलने से सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहती है लेकिन इन बातों का ध्यान ना रखने वालों को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है तो आज हम आपको आईने से जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं। 

Best vastu tips for mirror

दर्पण से जुड़े वास्तु नियम—
वास्तु अनुसार घर के डाइनिंग रुम में बड़े आकार का दर्पण लगाना शुभ माना गया है यहां पर लगे  आईने से सकारात्मकता का संचार होता है जो परिवार की अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा बाथरुम में हमेशा ही पूर्व या पश्चिम दिशा की दीवार पर ही दर्पण लगाना चाहिए इसे शुभ माना गया है ऐसा करने से नकारात्मकता में कमी आती है। इसके अलावा उत्तर दिशा को भगवान कुबेर की दिशा माना गया है ऐसे में अगर घर की पूर्व या उत्तर दिशा में दर्पण लगाया जाए तो सकारात्मकता का संचार होता है और कारोबार में खूब वृद्धि होती है। 

best vastu tips for mirror

वास्तु अनुसार कभी भी दक्षिण पश्चिम दिशा में दर्पण नहीं लाना चाहिए यहां पर दर्पण लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच आए दिन क्लेश होते रहते है साथ ही परिवार में हमेशा दुख परेशानी व तनाव बना रहता है। इसके अलावा घर के प्रवेश द्वार पर भी आईना नहीं लगाना चाहिए ये घर की खुशियों में आग लगाने का काम करता है। वास्तु की मानें तो स्टोर रुम में भी दर्पण लगाना शुभ नहीं माना जाता है। 

Best vastu tips for mirror

Share this story