जानिए, उपहार में दी जाने वाली वस्तुओं का सही मतलब
वास्तुशास्त्र के मुताबिक उपहार में दी जाने वाली कुछ खास वस्तुओं को पहले से ही तय किया गया हैं वही ऐसा माना जाता हैं कि इनके पीछे विज्ञान का हाथ हैं। त्योहारों और खुशियों के विशेष अवसर पर तोहफे देना एक आम पंरपरा हैं वही कई बार लोग इस उलझन में रहते हैं कि क्या चीजें उपहार में दी जाए।
वही वास्तु के पीछे ऊर्जा का विज्ञान और मनोविज्ञान दोनो ही शामिल हैं। वही वास्तु पूरी तरह से सकारात्मक और नकारात्मक शक्ति का विज्ञान हैं। वही वास्तुशास्त्र में ऐसी वस्तुओं को शुभ माना जाता हैं। जिनके होने पर स्थिरता और सकारात्मक शक्ति का माहौल बनें। वही वास्तु में ऐसी ही चीजों को उपहार में देने की सलाह दी गई हैं। तो आइए जानते हैं, कि वो कौन सी वस्तुएं हैं।
आपको बता दें, कि हाथी की उम्र अधिक होती हैं, गति भी सधी हुई होती हैं हाथी हमेशा ही सकारात्मक ऊर्जा में रहना पंसद करता हैं वही गर्मी और नकारात्मक ऊर्जा में ये उग्र हो जाता हैं इसलिए ऐसा माना जाता हैं कि जहां हाथी हो वहां स्थिरता और सधी हुई गति में प्रगति होती हैं किसी भी शुभ प्रसंग में हाथी या फिर हाथी का जोड़ा देना या फिर पाना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। वही उपहार में हाथी चांदी सोने, पीतल या फिर लकड़ी का भी दिया जा सकता हैं।
वही घोड़े को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता हैं सात घोड़े सूर्य के रथ का भी प्रतीक होते हैं जो सात रंगों की किरणों के प्रतिनिधि भी माने जाते हैं ये सूर्य के रथ के घोड़े होते हैं। वही सात सफेद घोड़ों की जोड़ को चीनी फेंगशुई में शुभ माना जाता हैं। वही आप उपहार में सात सफेद घोड़ों का शो पीस या फिर तस्वीर गिफ्ट में दे सकते हैं यह आय के साधन बढ़ने वाला माना जाता हैं। 

