Samachar Nama
×

Vastu Tips घर की सही दिशा और स्थान पर लगाएं यह पेड़, मां लक्ष्मी बरसाएंगी खूब धन 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पेड़ पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ और सकारात्मकता से भरा माना जाता है। इन्हीं में से एक पेड़ अनार का भी है जिसे वास्तु अनुसार भी सकारात्मकता का संचार करने वाला बताया गया है। 

vastu tips for growing pomegranate tree in house 

मान्यता है कि इस पेड़ को घर की सही दिशा और स्थान पर अगर लगा दिया जाए तो घर की नकारनात्मकता दूर हो जाती है और परिवार में हमेशा ही सुख शांति, समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही अनार के पेड़ को घर में लगाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर कृपा करती है तो आज हम आपको इस पेड़ से जुड़े वास्तु नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

vastu tips for growing pomegranate tree in house 

सही दिशा में लगाएं अनार का पेड़—
वास्तुशास्त्र के अनुसार अनार के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में यह पेड़ जिस भी घर में लगा होता है वहां किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होती है साथ ही सुख समृद्धि सदा बनी रहती है इसके अलावा ग्रह दोष व वास्तुदोषों से भी छुटकारा मिलता है। वास्तु की मानें तो अनार का पेड़ घर के सामने लगाना शुभ माना जाता है लेकिन भूलकर भी इस पेड़ को घर के सामने बीचों बीच में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धन संबंधी परेशानियों से भी व्यक्ति घिरा रहता है। 

vastu tips for growing pomegranate tree in house

अगर आप माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो ऐसे में अनार के पेड़ को घर के मुख्य द्वार के दाएं ओर लगाएं। इससे घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही धन वैभव की कमी भी नहीं होती है। वास्तु अनुसार अनार के पेड़ को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता का वास होता है जो परिवार में अशांति फैलाता है। 

vastu tips for growing pomegranate tree in house

Share this story