घर के इस कोने को हमेशा रखें सजा कर, प्यार के रिश्ते मे बनी रहेगी नजदीकि
जयपुर । हम सभी अपने घर को हमेशा सजा सवार कर रखते हैं लेकिन अगर हम इसे सोच समझ कर सजाएं जिससे हम अपने घर को सजाने के साथ ही अपने जीवन से कई परेशानी का अंत भी कर सकते हैं। इसके साथ ही घर में वास्तु के अनुसार घर के आकार, अनुपात, दिशा का
जयपुर । हम सभी अपने घर को हमेशा सजा सवार कर रखते हैं लेकिन अगर हम इसे सोच समझ कर सजाएं जिससे हम अपने घर को सजाने के साथ ही अपने जीवन से कई परेशानी का अंत भी कर सकते हैं। इसके साथ ही घर में वास्तु के अनुसार घर के आकार, अनुपात, दिशा का ध्यान रखने के साथ ही घर के आसपास के वातावरण का भी ध्यान रखना जरुरी है। कभी कभी हम अपने घर को सारी ओर से देख परख कर बनाते हैं लेकिन उसके बाद भी घर में कुछ न कुछ परेशानी बनी रहती है तो इसको दूर करने के लिए घर में बगैर किसी तोड़-फोड़ के इन आसान से उपायों को करने से घर की इस परेशानी को दूर कर सकते है। इस लेख में इस बारे में बात करेंगे-
- घर में कोई भी सजावट का सामान सिंगल ना रखें जैसे फर्नीचर, तस्वीर, मूर्ति आदि, हर किसी को जोड़े में रखें। ऐसा करने से रिश्ते में प्यार बना रहता है।
- वास्तु में घर के दक्षिण पश्चिम कोना को प्यार का हिस्सा माना जाता है इसलिये इस दिशा को हमेशा सजा सवार कर सुंदर बना कर रखें।
- घर के उत्तर-पश्चिम दिशा को लड़कियों के लिए शुभ माना जाता है, इसलिए इस स्थान पर वास्तु का ध्यान रखें इस स्थान पर लड़कियों से जुड़े सभी काम के लिये शुभ माना जाता है।
- घर के मध्य भाग को खाली रखें। जिससे जीवन में तरक्की का स्थान बना रहेंगा। यहां पर बाधा होने से तरक्की का मार्ग अवरुध होता है।
- घर में कपड़े और जूते दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। पूरे घर में फैलाकर ना रखें। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता आती है।
- घर में आईनें को उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं।