वास्तुटिप्स: घर में ऐसे लगाएं घड़ी, दूर होगी नकारात्मकता
वास्तु मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है वही घर के हर एक कोने में रखी हुई चीजें और उनकी दिशा के बारे में वास्तुशास्त्र में विस्तार पूर्वक बताया गया हैं।
वास्तु के मुताबिक घरों में लगी हुई घड़ी को अगर गलत दिशा में लगाया जाता हैं तो घर में कई तरह की परेशानियां आना लगती हैं इससे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं तो आज हम आपको वास्तु अनुसार सही दिशा में घड़ी लगाने के नियम के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर की दीवारों या टेबल पर रखी हुई घड़ी कभी भी बंद नहीं होनी चाहिए। यह दुर्भाग्य का सूचक मानी जाती हैं इसलिए घर में कभी भी बंद पड़ी घड़ी नहीं रखनी चाहिए। वही घड़ी के शीशे में किसी भी तरह की कोई टूट फूट नहीं होनी चाहिए। यह दुभाग्य का सूचक मानी जाती हैं
वास्तु के मुताबिक टूटी हुई घड़ी रखने से घर में नकारात्मकता का वास होता हैं। नकारात्मकता को दूर करने के लिए घर पर मौजूद टूटी फूटी घड़ी को दूर कर देना चाहिए। वास्तु के मुताबिक घड़ी को पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना शुभ रहता हैं पूर्व या उत्तर दिशा सकारात्मक शक्ति से भरपूर होती हैं
इन दिशाओं में घड़ी लगाने से आपको शुभ लाभ और समृद्धि मिलेगी और उन्नति के नए नए मार्ग प्रशस्त होंगे। वही घर में दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से नकारात्मक शक्ति का प्रभाव सबसे अधिक रहता हैं ऐसे करने से घर में परिवार के सदस्यों की प्रगति थम जाती हैं और वातावरण में नकारात्मकता उत्पन्न होने लगती हैं।

