Samachar Nama
×

धन लाभ कराएंगी कछुए की अंगूठी, धारण करने का ये है सही तरीका

Vastu tips for tortoise ring 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कछुए को बेहद शुभ माना गया हैं इसे सुख समृद्धि का प्रतीक कहा गया हैं वास्तुशास्त्र और ज्योतिष में भी कछुए को सकारात्मकता से भरा बताया गया हैं लोग इसकी मूर्ति को अपने घर में रखते हैं मान्यता है कि कछुए में नकारात्मकता को दूर करने की शक्ति होती हैं इसके अलावा ज्योतिष में कछुए की अंगूठी को धारण करने की सलाह दी गई हैं।

Vastu tips for tortoise ring 

कहा जाता हैं कि अगर कछुए की अंगूठी को धारण किया जाए तो कई तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है और सुख समृद्धि व आर्थिक तरक्की में वृद्धि होती हैं तो आज हम आपको कछुए की अंगूठी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Vastu tips for tortoise ring 

ज्योतिष और वास्तु अनुसार कछुए की अंगूठी धन को आकर्षित करती है और इसे धारण करने से दुर्भाग्य सदैव दूर रहता है और जातक के अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाता हैं इस अंगूठी को धारण करने से माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसती हैं। ऐसे में अगर आप इस अंगूठी को धारण करने का विचार बना रहे हैं तो केवल चांदी से निर्मित कछुए की अंगूठी ही धारण करें।

Vastu tips for tortoise ring 

इससे शुभ परिणाम मिलते हैं साथ ही कछुए की अंगूठी को हमेशा ही दाएं हाथ की तर्जनी उंगली यानी की बीच वाली उंगली में ही धारण करना चाहिए इसे शुभ माना जाता हैं इस अंगूठी को धारण करने के लिए सबसे शुभ दिन शुक्रवार का है मान्यता है कि अगर इस दिन कछुए की अंगूठी को धारण किया जाए तो सदा माता लक्ष्मी की कृपा जातक पर बनी रहती हैं। 

Vastu tips for tortoise ring 

Share this story