घर में मौजूद हैं ये चीजें तो तुरंत हटा दें
![घर में मौजूद हैं ये चीजें तो तुरंत हटा दें](https://samacharnama.com/static/c1e/client/79965/migrated/c3c4b81b52fc44429f2c25c982ad7fd8.bmp)
वास्तुशास्त्र का व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा योगदान होता हैं सही वास्तु होने पर व्यक्ति के जीवन में सफलता और सुख शांति आती हैं। वही वास्तुशास्त्र एक ऐसा शास्त्र हैं जिसमें जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए कई सारे उपाय बताए गए हैं। वास्तु के माध्यम से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता हैं और नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। वो कौन सी वस्तुएं हैं जिनको एक वक्त के बाद अपने घर में नहीं रखना चाहिए। तो आइए जानते हैं।
अगर आपके घर में भी टूटे फूटे बर्तनों की भरमार हैं तो तुरंत आपको उन बर्तनो को हटा देना चाहिए। इससे वास्तुदोष उत्पन्न होता हैं। वही आपके कमरे में भी अगर कोई टूटा हुआ पंलग काफी समय से स्थान घेरे हुए हैं तो उसको तुरंत वहां से हटा दें क्योंकि इससे आपके वैवाहिक जीवन में कष्ट आ सकता हैं। घर में टुटे हुए कांच की वजह से परिवार के लोगों को मानसिक कष्ट झेलना पड़ता हैं। घर के स्टोर रूम में अगर कोई टूटी हुई फोटो फ्रेम पड़ा हो तो उसको भी हटा दें क्योंकि इससे दुर्भाग्य की प्राप्ति होती हैं। वही घर का मुख्य दरवाजा अगर टूटा हुआ हो तो महालक्ष्मी कभी आपके द्वार पर प्रवेश नहीं करती हैं।
घर में मौजूद टूटा हुआ फर्नीचर भी कई तरह से आपको आर्थिक समस्याएं दे सकता हैं रूका हुआ समय यानी बंद घड़ी को घर में नहीं रखना चाहिए। यह घर के लोगों की उन्नति में बाधक सिद्ध होती हैं।