Samachar Nama
×

इन बर्तनों में भोजन करने से आती है गरीबी, मां लक्ष्मी छोड़ देती हैं द्वार

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी माना गया है मान्यता है कि इनकी कृपा जिस पर हो जाए उसे जीवन में आर्थिक कमी का सामना नहीं करना पड़ता है

लेकिन अगर माता लक्ष्मी किसी से नाराज़ हो जाती है तो उसे जीवनभर दुख परेशानियों और दरिद्रता झेलनी पड़ती है। जानकारों के अनुसार कुछ ऐसे बर्तन है जिनमें भूलकर भी भोजन नहीं करना चाहिए इन बर्तनों को कुपात्र बताया गया है, तो आज हम आपको इसी विषय पर जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

what kind of utensilsshould we not eat 

इन बर्तनों में न करें भोजन—
भोजन करने के लिए भूलकर भी लोहे के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए इसे कुपात्र माना गया है। लोहे के बर्तन किसी भी रूप में सनातन धर्म के अनुरूप नहीं है ऐसे में इनका प्रयोग करने से बचना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों में कांसे को अशुद्ध धातु माना गया है क्योंकि इसे कई धातु को मिलाकर बनाया जाता है, इस तरह के बर्तनों में भोजन करने से बचना चाहिए वरना मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। 

what kind of utensilsshould we not eat 

कांच से बने बर्तनों में भोजन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसे भी अशुभ माना गया है मान्यता है कि इन बर्तनों में भोजन करने से देवी लक्ष्मी रुष्ट हो सकती है और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा प्लास्टिक के बर्तनों में भोजन करने से भी बचना चाहिए। इसके साथ ही चीनी मिट्टी से बनने वाले बर्तनों का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। 


what kind of utensilsshould we not eat 

Share this story