Samachar Nama
×

घर के प्रवेश द्वार पर लगाएं ये पौधा, होगी धन की बरसात 

vastu tips for white aak plants

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म और वास्तुशास्त्र में कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें बेहद शुभ और सकारात्मकता से भरा माना जाता हैं इन्हें घर या घर के आसपास लगाने से देवी देवताओं की कृपा बरसती हैं। इन्हीं में से एक पौधा हैं आक का, जिसे बेहद शुभ और पवित्र माना जाता हैं धार्मिक तौर पर इस ​पौधे की पूजा का भी विधान होता हैं मान्यता है कि आक के पौधे में शिव और श्री गणेश का वास होता हैं। 

vastu tips for white aak plants

इस पौधे की पूजा करने से भगवान शिव और श्री गणेश की पूजा जितना फल मिलता हैं साथ ही इसे घर में सकारात्मकता का संचार करने वाला भी माना जाता हैं ऐसे में इसे घर के प्रवेश द्वार पर लगाना उत्तम होता हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से हर तरह की संकट दूर हो जाती हैं और धन वर्षा होने लगती हैं तो आज हम आपको सफेद आक के पौधे से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

vastu tips for white aak plants

सफेद आक का पौधा—
धार्मिक और वास्तु अनुसार आक का पौधा घर के सामने या प्रवेश द्वार पर लगाना उत्तम माना जाता हैं इनकी जड़ो को भगवान श्री गणेश की पूजा में अर्पित करना चाहिए ऐसा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों का घर धन दौलत और सुख समृद्धि से भर जाता हैं। इससे साधक को त्रिसुख यानी सभी सुखों की प्राप्ति होती हैं।

vastu tips for white aak plants

वास्तु की मानें तो आक के पौधे को आप दक्षिण पूर्व के बीच दिशा में लगा सकते हैं इसके अलावा इसे दक्षिण या उत्तर दिशा में भी लगाना अच्छा माना जाता हैं इस पौधे को ऐसे लगाएं कि जब सभी आप घर से बाहर निकले तो यह पौधा आपके दाहिनी ओर होना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन दौलत और सुख शांति हमेशा बनी रहती हैं। 

vastu tips for white aak plants

Share this story