Samachar Nama
×

घर की सही दिशा में लगाएं बांस का पौधा, वरना हो जाएंगे कंगाल

best vastu tips for bamboo plant in home 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है। इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर कुछ नियम और उसके रख रखाव के तरीके के बारे में बताया गया है। जिसके अनुसार चलने से सकारात्मक परिणाम व्यक्ति को प्राप्त होते हैं लेकिन इनकी अनदेखी जीवन में दुख और परेशानियां बढ़ाती है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें लगाने को लेकर कई नियम व टिप्स बताए गए हैं इन्हीं में से एक पौधा है बांस का, जो आजकल हर घर में दिखाई देता है।

best vastu tips for bamboo plant in home 

इसे सकारात्मकता व सुख समृद्धि से जोड़ कर देखा जाता है। वास्तु अनुसार बांस का पौधा तभी शुभ परिणाम देता है जब वह सही दिशा और स्थान पर लगा हो। अगर ये गलत दिशा और स्थान पर लगा होता है तो ऐसे में जातक को कंगाली व दरिद्रता का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बांस के पौधों से जुड़े वास्तु टिप्स बता रहे हैं तो आइए जानते है। 

best vastu tips for bamboo plant in home 

बांस के पौधे से जुड़े टिप्स—
वास्तु अनुसार अगर आप अपने घर में बांस का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए घर की पूर्व दिशा को सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में अगर बांस का प्लांट लगाया जाए तो इससे सुख समृद्धि सदा घर में निवास करती है और साथ ही साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने लगता है।

best vastu tips for bamboo plant in home 

वही इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि बांस का पौधा 2—3 फीट से ऊंचा नहीं होना चाहिए माना जाता है कि इतनी ऊंचाई वाला बांस का पौधा घर में लगाने से शुभता आती है और सकारात्मकता का भी संचार होता है। ये पौधा घर की सारी नकारात्मकता को भी दूर करने का काम करता है। लेकिन भूलकर भी बांस के पौधे को खिड़की के पास नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि अगर ये पौधा सूखता है तो इससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में इसकी देखभाल भी जरूरी है। 

best vastu tips for bamboo plant in home 
 

Share this story