ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर सिकी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है। इसमें कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिसे सही दिशा और स्थान पर अगर रखा जाए तो जातक को लाभ मिलता है। लेकिन इसकी अनदेखी जीवन में परेशानियों को पैदा करती है। फेंगशुई और वास्तुशास्त्र में लाफिंग बुद्धा शुभ और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है

अगर इसे सही दिशा में रखा जाए तो लाभ मिलता है लेकिन गलत स्थान व दिशा में लाफिंग बुद्धा को करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ सुख समृद्धि व शांति में भी कमी आने लगती है। तो आज हम आपको लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखने की सही दिशा और स्थान के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते है।

लाफिंग बुद्धा से जुड़े नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर के मुख्य द्वार के सामने कम से कम 30 इंच की ऊंचाई पर रखना चाहिए। इसी प्रतिमा को रखने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है साथ ही साथ तरक्की में आने वाली अड़चने भी दूर हो जाती है। वही अगर आप लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को घर के मुख्य द्वार के सामने रख रहे है तो इसका चेहरा हमेशा ही सामने की ओर होना चाहिए। घर में रखी ऐसी प्रतिमा व्यक्ति को कंगाल नहीं होने देती है।

वास्तु की मानें तो लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को ऐसी जगह पर रखना चाहिए कि घर का मुख्य द्वार जैसे ही खुले सबसे पहले लोगों की इसी मूर्ति पर नजर पड़े। लेकिन भूलकर भी लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को रसोई, डायनिंग रूम या फिर बेडरुम में नहीं करना चाहिए ऐसा करने से घर में पैसों का अकाल पड़ जाता है।


