पायल गुम होने का मतलब होता हैं ये, जाने गहनों के गायब होने के क्या संकेत हैं
आपको बता दें कि हिंदू धर्म में हर चीज का अच्छी तरह से उल्लेख किया गया हैं। शास्त्रों में ऐसी कई चीजों का वर्णन मिलता हैं। जिनके मुताबिक भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता हैं। शकुन शास्त्र में ऐसी बातें बताई गई हैं, जो भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा करती हैं।
वही आज हम आपको गहनों से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपका कोई आभूषण गिर जाएं या फिर गुम हो जाए तो आप को क्या नुकसान हो सकता हैं। ज्योतिष शास्त्र में जैसे की अगर कोई आभूषण खो जाये तो यह काफी ज्यादा अशुभ होता हैं। तो आइए जानते हैं, गहने के गायब हो जाने से भविष्य में होने वाली घटनाओं के क्या संकेत होते हैं।
हाथों में पहनने वाले आभूषणों का गायब हो जाना—
शकुन शास्त्र के अनुसार हाथ में पहनने वाला कंगन या चूड़ी गायब हो जाए तो यह इस बात की ओर इशारा करता हैं,कि आने वाले भविष्य में आपके मान—सम्मान में गिरावट आ सकती हैं।
पैरो की पायल का गुम होने—
अगर दाएं पैर की पायल गुम हो गई हैं,तो आने वाले वक्त में आपके मान—सम्मान में कुछ कमी आ सकती हैं। तो दूसरी ओर बाएं पैर की पायल के खो जाने का मतलब यह होता हैं,कि आने वाले भविष्य में कोई अनचाही दुर्घटना भी हो सकती हैं।
नथुनी, लोंग या नोज रिंग का गायब होना—
नाक में पहनने वाला आभूषण जैसे की नथुनी आदि अगर खो जाए तो इसका अर्थ यह होता हैं, कि आने वाले वक्त में आपका अपमान हो सकता हैं। 
बिछुए का गुम होना—
अगर पैर की ऊंगली में पहने जाने वाला बिछुआ खो जाए तो इसका मतलब होता हैं,कि आने वाले भविष्य में आपके पति की तबियत खराब हो सकती हैं।

