Samachar Nama
×

गुरुवार के दिन तिजोरी में रख दें ये एक चीज, नहीं होगी धन की कमी

tijori

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुविज्ञान हर किसी के जीवन में महत्व रखता है वहीं हर काई अन्न व धन की कामना करता हैं ऐसे में सभी धन की देवी मां लक्ष्मी व देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए उपाय ढूंढते हैं वहीं पैसा रखने की जगह तिजोरी होती हैं वास्तु अनुसार तिजोरी में कुछ खास चीजें रखने व इससे जुड़ी बातों का ध्यान करने से जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता हैं तो आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

money

वास्तु अनुसार घर की तिजोरी में एक पीपल का पत्ता रखना शुभ माना जाता हैं इसके लिए पत्ते को धोकर सूखा लें। फिर इस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर तिजोरी में रख दें। आपको यह कार्य लगातार पांच शनिवार तक करना हैं इससे तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती हैं। अगर आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो गुरुवार से जुड़ा एक उपाय कर सकते हैं इसके लिए वीरवार के दिन सात हल्दी की गांठ लेकर उसे श्री विष्णु के आगे रखकर प्रार्थना करें फिर श्री हरि का कोई भी सिद्ध मंत्र 108 बार पढ़कर हल्दी को अभिमंत्रित करें। इसके बाद इसे तिजोरी, अलमारी व धन रखने वाी जगह पर रख दें। मान्यता हैं कि इस उपाय से जीवन में धन की कमी नहीं होती हैं। 

money
 
तिजोरी व धन रखने वाली अलमारी को हमेशा पश्चिम दिशा पर रखें साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि इसका द्वार पूर्व की ओर खुलता हो। अगर आपकी तिजोरी का दरवाजा दक्षिण की ओर खुलता है तो तुरंत इसकी जगह बदल दें। जैसे की सभी जानते हैं मां लक्ष्मी बड़ी चंचल हैं ऐसे में वे हमेशा साफ स्थान पर निवास करती हैं

tijori

ऐसे में अपनी तिजोरी की साफ सफाई का भी ध्यान रखें। तिजोरी का द्वार वॉशरुम के सामने होना अशुभ माना जाता हैं इससे धन हानि का खतरा बना रहता हैं तिजोरी, पर्स व धन रखने वाली जगह कभी भी खाली नहीं होनी चाहिए। तिजोरी में एक छोटा शीशा ऐसे लगाएं जिसमें धन का प्रतिबिंब बनता हो। मान्यता है कि इससे धन में वृद्धि होती हैं। 

tijori

Share this story