ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है। इसमें कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है। जिसे घर में रखने से सुख समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। इन्हीं में से एक है हाथी की प्रतिमा, वास्तुशास्त्र और धार्मिक तौर पर हाथी को बेहद ही शुभ और सकारात्मकता फैलाने वाला जीव माना गया है इसे माता लक्ष्मी का भी प्रतीक माना जाता है।

ऐसे में हाथी की मूर्ति को घर की सही दिशा और स्थान पर अगर रख लिया जाए तो महालक्ष्मी की कृपा से खूब धन और उन्नति मिलती है,तो आज हम आपको अपने इस लेख में हाथी की प्रतिमा रखने की सही दिशा और स्थान के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते है।

हाथी प्रतिमा से जुड़े वास्तु नियम—
अगर आप समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा हासिल करना चाहते हैं। तो ऐसे में घर या दफ्तर की उत्तर और दक्षिण दिशा में लाल रंग की हाथी की प्रतिमा जरूर रखें। मान्यता है कि इस दिशा में हाथी की मूर्ति रखने से खूब उन्नति और धन मिलता है साथ ही साथ मान सम्मान में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर आप जीवन में सकारात्मकता का संचार चाहते हैं या फिर धन समृद्धि की इच्छा रखते है। तो घर और आफिस की टेबल पर चांदी की हाथी की प्रतिमा को उत्तर दिशा में जरूर रखें।

ऐसा करने से शुभता में वृद्धि होती है। वही अगर कारोबार में तरक्की की चाह रखते हैं तो ऐसे में आप लाल वस्त्र में चांदी का हाथी बांधकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से कारोबार बढ़ता है। अगर वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या है या फिर पति पत्नी के बीच मनमुटाव बना हुआ है तो ऐसे में हाथी का एक जोड़ा अपने कमरे में रखें। इससे वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।


