Samachar Nama
×

बड़ा शुभ है घर में इन चीजों को रखना, दिनों रात होती है तरक्की 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर कोई धनवान बनने की इच्छा रखता है इसके लिए लोग दिनों रात कड़ी मेहनत भी करते हैं लेकिन फिर भी अगर आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वास्तु व ज्योतिष में बताए गए कुछ उपायों को अपना सकते हैं

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में अगर कुछ चीजों को रखा जाए तो इसे बड़ा शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों को घर में रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और अपनी कृपा करती हैं जिससे परिवार को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

इन चीजों को रखना होता है शुभ—
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर के पूजा स्थल पर नारियल रखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जटा वाला नारियल अगर पूजा स्थल पर रख दिया जाए तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती हैं और जातक को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही बरकत बनी रहती है और घर में सुख शांति वास करती हैं। 

vastu tips keep these things in home 

अगर आप अपने घर में खुशहाली चाहते हैं तो ऐसे में घर के मंदिर में शंख जरूर रखें। माना जाता है कि घर में शंख रखने से सुख शांति और समृद्धि कायम रहती है और समस्याओं का समाधान हो जाता है। पूजा घर में मोरपंख रखना भी शुभ होता है इससे आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं। 

vastu tips keep these things in home 

Share this story