सुहागन महिलाएं इस तरह से लगाए मांग में सिंदूर,पति की होगी लंबी उम्र
हर विवाहित स्त्री के सुहाग की निशानी होती हैं सिंदूर। हिंदू धर्म की मान्यता के मुताबिक, विवाहिताओं के प्रतिदिन मांग में सिंदूर लगाने से उनके पति की उम्र लंबी होती हैं। वही सही तरीके से सिंदूर लगाने से पति—पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है और दोनो के रिश्ते के बीच दरार नहीं आती हैं। वही ये विवाहिताओं को अनेक तरह की बुरी बलाओं से भी बचाकर रखता हैं।
पहले महिलाएं सीधी मांग में आधे सिर तक सिंदूर लगाती थी मगर अब इसका फैशन बदल गया हैं और आजकल विवाहिताएं केवल माथे पर सिंदूर की एक छोटी सी लाइन बना लेती हैं। वही जहां पहले सूखे सिंदूर का इस्तेमाल किया जाता था। अब ज्यादातर महिलाएं मांग में सिंदूर की जगह पर लिक्विड सिंदूर लगाने लगी हैं। आपको बता दें कि सिंदूर को किसी भी तरीके से लगाना सही नहीं होता हैं। जानिए कैसे लगाना चाहिए सिंदूर।
अगर आप एक हिंदू परिवार से हैं,और एक विवाहित स्त्री भी हैं,तो सिंदूर का क्या महत्व होता हैं यह हमें आपको समझाने की जरूरत नहीं हैं। हिन्दू परिवार की महिलाओं के लिए सिंदूर किसी भी अन्य वस्तु से बढ़कर होता हैं। वही सुहागन महिला को अपनी मांग में सिंदूर इस तरह से लगाना चाहिए, जिससे वो प्रत्यक्ष सभी को दिखाई दे। शास्त्रों के मुताबिक सिंदूर को हमेशा सीधी मांग में ही लगाना चाहिए। बिना मांग निकाले या फिर उल्टी मांग में सिंदूर लगाना सही नहीं माना जाता हैं। गीला सिंदूर लगाने के बजाय सूखा सिंदूर लगाना चाहिए। इसी के साथ सिंदूर को सीधी मांग में आधे माथे तक लगाना चाहिए। अगर पत्नी के मांग के बीचों—बीच सिंदूर लगा हुआ हैं,तो उसके पति की अकाल मृत्यु नहीं हो सकती हैं। माना जाता हैं,कि यह सिंदूर उसके पति को संकट से बचाता हैं। 

