ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में बताया गया है जिसका पालन लाभकारी माना जाता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है।

ऐसे में नए साल को शुरु होने में अब कुछ ही दिन बचें हुए है ऐसे में अगर आप अपने घर में नया कैलेंडर लगा रहे हैं तो इससे जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखें। ऐसा करने से पूरे साल भाग्य का साथ मिलता है और बाधाएं भी दूर रहती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कैलेंडर लगाने से जुड़े सही नियम बता रहे हैं।

घर की इस दिशा में लगाएं कैलेंडर—
वास्तु अनुसार घर की पूर्व, उत्तर और पश्चिम की दीवार पर नया कैलेंडर लगाना शुभ माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है और खुशहाली का माहौल बना रहता है। इसके अलावा घर की पूर्व दिशा में आप उगते हुए सूरज की गुलाबी, लाल या फिर हरे रंग का कैलेंडर लगा सकते हैं।

ऐसा करना लाभकारी माना जाता है इसके साथ ही उत्तर दिशा में नए कैलेंडर के साथ बहती नदी या हरियाली की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार इस दिशा में शादी की तस्वीरों वाला कैलेंडर भी लगाया जा सकता है।

वास्तु की मानें तो भूलकर भी कैलेंडर घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार के लोगों के सभी कार्यों में बाधा आती है और उनकी सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव बना रहता है। इसके साथ ही घर के प्रवेश द्वार के पीछे भी कैलेंडर लगाने की गलती नहीं करनी चाहिए वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।


