पति पत्नी अपने बढ़ते झगडें को कम करने के लिए जल्द अपनाएं इस उपाय को
जयपुर। पति-पत्नी को हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। एक दूसरे को हमेशा अहमियत देनी चाहिए। इससे रिश्ते की डोर हमेशा मजबूत बनी रहती है जिससे कोई भी इस रिश्ते को कमजोर नहीं कर पाता। अगर किसी पति पत्नी के रिश्ते में तनाव ज्यादा बढ गया हो तो उनको पूराने सारे मतभेद को भूला कर नई शुरुआत करनी चाहिए।
रिश्ते को सुधार कर अपने रिश्ते की नयी शुरुआत करनी चाहिए व एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें। ऐसा करने से रिश्ते में हमेशा प्यार रहता है व इसके साथ ही व्यक्तिगत जीवन भी सुखी रहता है। हमारे शास्त्रों में शिव-पार्वती और राम-सीता को आदर्श दंपति माना जाता है। आज हम इस लेख में कुछ उपाय बता रहें हैं जिनको अपनाने से रिश्ते में आ रही परेशानी को कम किया जा सकता है।
- बेडरुम में पति को अपने तकिए के नीचे सिंदूर रखना चाहिए व सुबह इस सिंदूर को आधा घर में कही गिरा कर बाकि सिंदूर से पत्नी की मांग भरनी चाहिए।
- रविवार की रात को थोडा सा सिंदूर पति की साइड में बिखरा दें उसके बाद सुबह नहाकर पत्नी उस सिंदूर के अपनी मांग भर लें।
- पत्नी को रोज रात को सोतो समय अपने पति को केशर मिला दूध देना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ता संवरता है।
- अगर पत्नी हाथों में सोने की चूड़ियां पहती है तो इस सोने की चूडियों के प्रभाव से दांपत्य जीवन में सुख आता है।
- शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को मिठाई चढ़ा कर उस मिठाई को पति-पत्नी दूसरे को खिलाएं ऐसा करने से प्यार बढता है।
- घर की नकारात्मकता को खत्म करने के लिए सप्ताह में एक बार नमक मिले पानी का पोछा लगाएं।