वास्तुटिप्स: सावन महीने में घर पर जरूर करें ये बदलाव, बनी रहेगी सुख शांति
अपने घर को हर कोई साफ सुथरा व व्यवस्थित रखना चाहता हैं जिससे वह देखने में अच्छा लगे। ये दिखने में सुंदर लगने के साथ मन को शांति दिलाने का भी काम करता हैं लेकिन वास्तु की मानें तो चीजों को सही ढंग से रखने के साथ उसे उचित स्थान यानी की दिशा पर रखना बहुत जरूरी होता हैं। इससे घर में सकारात्मक माहौल होने के साथ सुख शांति बनी रहती हैं पिछले हफ्ते शिव का प्रिय महीना सावन शुरू हुआ था। ऐसे में इस समय वास्तु के मुताबिक घर में कुछ बलदाव करने से शिव की कृपा प्राप्त होने के साथ सुख समृद्धि व शांति भरा माहौल भी बना रहता हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सावन महीने में घर में क्या बदलाव करने से सुख शांति और समृद्धि का वास बना रहता हैं, तो आइए जानते हैं।
शिव को बिल्व पत्र बहुत ही प्रिय होता हैं इस महीने घर के पूर्व या उत्तर पश्चिम दिशा में बिल्व का पौध लगाना शुभ माना जाता हैं इसके साथ ही रोजाना इस पर जल चढ़ाने और घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं घर परिवार में खुशियों का आगमन होता हैं। जिस घर में लड़ाई झगड़े होते हैं वहां कभी भी भगवान का वास नहीं होता हैं ऐसे में इससे बचने के लिए घर पर शिव परिवार की तस्वीर लगाना फलदाई होता हैं इससे घर का माहौल खुशनुमा होने के साथ परिवार के सदस्यों में एकता बनी रहती हैं साथ ही इसे हमेशा घर की उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। सावन के पवित्र महीने में शिव की कृपा पाने के लिए तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रुद्राष्टकम का पाठ करना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि बढ़ने के साथ धन से जुड़ी परेशानी से राहत मिलती हैं।