घर को नया लुक देने से पहले जाने वास्तु की इन बातों को
जयपुर । घर का रिनोवेसन करवाने की सोच रहें हैं तो वास्तु का ध्यान रख करें। घर एक ऐसा इंन्वेस्टमेंट है जो जीवन में एक बार होता है। इसलिए अब आपने घर को रिनोवेट करने का सोचा है तो घर के वास्तु को ध्यान में रख कर काम करने से लाभ मिलेगा और घर से
जयपुर । घर का रिनोवेसन करवाने की सोच रहें हैं तो वास्तु का ध्यान रख करें। घर एक ऐसा इंन्वेस्टमेंट है जो जीवन में एक बार होता है। इसलिए अब आपने घर को रिनोवेट करने का सोचा है तो घर के वास्तु को ध्यान में रख कर काम करने से लाभ मिलेगा और घर से कई परेशानियों का समाधान भी होगा। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ काम करवा लेने से लाभ मिलने लगेगा।
वास्तु के अनुसार अगर घर में पेंट करवाएंगे तो घर तो नये लुक में दिखेंगा ही साथ में घर में कई सकारात्मक परिवर्तन भी नजर आएंगे। पुराने घर को नई रंगत के साथ नया लुक भी मिलेगा। अगर घर में पेंट करवा रहें है तो वास्तु की इन बातों को जरुर ध्यान में रखें-
- घर में पीला रंग सुकून और रोशनी को बढावा देता है। इसलिए घर के ड्राइंग रूम में या ऑफिस की दीवार में पीले रंग का पेंट करवाना शुभ होता है।
- घर की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पति पत्नि अपने कमरे की उत्तरी दीवार पर हरा रंग का पेंट करवाए।
- घर की उत्तरी दीवार को आसमानी रंग से रंगवाना चाहिए। क्योकि आसमानी रंग जल तत्व को दर्शाता है।
- घर की खिड़की के दरवाजे को हमेशा गहरे रंग का पेंट करवाएं। घर की खिड़कियों के लिए डार्क ब्राउन रंग का पेंट सबसे अच्छा माना जाता है।
- कोशिश करें घर को पेंट करवाने में हल्के रंगों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग हो।
- घर को पेंट करवाते समय बच्चों के कमरें में भी ध्यान दें, घर में बच्चों का कमरा हल्के रंग से रगवाएं ऐसा करने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है।
- घर को नया लुक देने में कोशिश करें की लाल रंग से दूरी बनाने की इस रंग के कारण घर में लडाई झगड़ा हो सकता है।