ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में बताया गया है वास्तुशास्त्र में झाड़ू को भी महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इसका संबंध माता लक्ष्मी से होता है ऐसे में अगर झाड़ू से जुड़े वास्तु नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए तो घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और सुख शांति व समृद्धि बढ़ती है तो आज हम आपको झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार झाड़ू को सही स्थान और सही दिशा में रखना शुभ माना जाता है लेकिन भूलकर भी घर में झाड़ू को गलत दिशा और स्थान पर नहीं रखना चाहिए इससे नुकसान होने लगता है और परेशानियां बढ़ जाती है। इसके अलावा अगर झाड़ू को सही दिशा में रखा जाए तो घर में सुख समृद्धि का वास होता है और बरकत भी बढ़ती है माता लक्ष्मी की कृपा से धन धान्य की कमी दूर हो जाती है।
वास्तु अनुसार घर में झाड़ू रखने की सही दिशा दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की जगह को माना गया है। मान्यता है कि यहां पर झाड़ू रखने से घर में धन दौलत बढ़ता है और परेशानियां दूर रहती है इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा ही लिटाकर या आड़ा करके रखना ही अच्छा माना जाता है
भूलकर भी झाड़ू को रसोई और बेडरूम में नहीं रखना चाहिए ना ही प्रवेश द्वार के आस पास रखना चाहिए इससे गरीबी, रोग बीमारियां और दुख बढ़ता है। वास्तु की मानें तो झाड़ू को हमेशा ही छिपाकर रखना चाहिए जिससे किसी की भी इस पर नजर ना पड़े।