मनुष्य के दुर्भाग्य का कारण बनती हैं बंद घड़ी
मनुष्य के जीवन में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व होता हैं वही ऐसा भी माना जाता हैं कि घर में रखी हर वस्तु घर को और उसमें रहने वाले लोगों को प्रभावित करती हैं। वही दीवार घड़ी को भी उन्हीं में से एक माना जाता हैं। वास्तु के जानकारों के मुताबिक घड़ी मनुष्य की सफलता और तरक्की का मार्ग खोल सकती हैं और इसके विपरीत ये आपके लिए लगातार नुकसान और बुरे वक्त का कारण भी बन सकती हैं। वही अगर घड़ी से जुड़ी वास्तु की खास बातों का ध्यान रखा जाए तो यह आपके बुरे वक्त को भी अच्छे समय में बदल सकती हैं। तो आज हम आपको वास्तु के मुताबिक घड़ी से संबंधित कुछ विशेष बातों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आपको बता दें, कि बंद व टूटी फूटी घड़ियों को कभी भी घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता हैं कि बंद और टूटी घड़ियों को घर में रखने से सकारात्मकता कम होने लग जाती हैं और नकारात्मकता बढ़ने लगती हैं। यही वजह हैं कि घर में बंद पड़ी या फिर टूटी फूटी घड़ियों को घर से तुरंत ही हटा देना बेहतर होता हैं। वरना ये मनुष्य के दुर्भाग्य की खास वजह बन जाती हैं।
वही वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी जाती हैं वही साथ ही ये दिशा ठहराव की होती हैं इस दिशा में घड़ी को लगाना प्रगति के अवसरों को धीमा कर सकता हैं। वही वास्तु में यह दिशा घर के मुखिया के लिए होती हैं इस दिशा में घड़ी लगाना मुखिया की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता हैं।