Samachar Nama
×

Basant Panchami 2024 घर में ऐसे स्थापित करें सरस्वती प्रतिमा, जान लें जरूरी वास्तु टिप्स

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में बसंत पंचमी को बेहद ही खास माना गया है जो कि मां सरस्वती की पूजा को समर्पित होता है इस दिन भक्त देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी की कृपा बरसती है। 

basant panchami 2024 vastu tips for maa saraswati pratima 

इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी दिन बुधवार यानी कल मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप घर में सरस्वती प्रतिमा या तस्वीर को स्थापित करना चाहते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा वास्तुटिप्स बता रहे हैं जो आपको लाभ प्रदान करेंगे तो आइए जानते हैं। 

basant panchami 2024 vastu tips for maa saraswati pratima 

इन वास्तु नियमों का करें पालन-
बसंत पंचमी की तिथि मां सरस्वती की पूजा को समर्पित होती है ऐसे में इस दिन देवी की प्रतिमा धर में स्थापित करना शुभ माना जाता है ऐसा करने से सकारात्मकता का संचार होता है। वास्तु अनुसार मां सरस्वती की प्रतिमा को घर की उत्तर दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है मान्यता है कि इस दिशा में मूर्ति स्थापित करने से शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलती है और बाधाएं भी दूर रहती है।

basant panchami 2024 vastu tips for maa saraswati pratima 

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा को घर में स्थापित करते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें। कि मां सरस्वती कमल के पुष्प पर बैठी हो। यह मुद्रा शुभ मानी जाती है। लेकिन भूलकर भी खड़ी मुद्रा वाली सरस्वती प्रतिमा को घर में स्थापित न करें। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। इसके अलावा खंडित मूर्ति को ना तो स्थापित करें और ना ही इसकी पूजा करनी चाहिए बल्कि इसे जल में प्रवाहित कर देना बेहतर होता है। 

basant panchami 2024 vastu tips for maa saraswati pratima 

Share this story