बच्चों का ध्यान पढाई की ओर करने के लिए अपनाएं इस उपाय को
जयपुर। अक्सर माता पिता अपने बच्चे की पढाई को लेकर हमेशा परेशान रहते है। जिसके कारण कई माता पिता अंजाने में अपने बच्चे के ऊपर पढाई का दबाव बनाने लगते हैं। पढाई के बढते दबाव के कारण बच्चे धीरे धीरे डिप्रेशन में जाने लगते हैं। वैसे आज कल का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है इस समय प्रतिस्पर्धा इतनी बढ गई है की माता पिता भी अक्सर अपने बच्चों की पढाई को लेकर परेशान रहते है। जिसके कारण माता पिता अपने बच्चों पर पढाई का दबाव बनाने लगते हैं जिससे बच्चे तनाव में जाने लगते हैं।
वैसे आज कल बच्चें में पढाई को लेकर काफी दबाव बढ गया है जिसके कारण बच्चे भी हमेशा मानसिक दबाव में रहते हैं। इस दबाव के कारण बच्चों के पढा हुआ याद नहीं रहता। वैसे बच्चों की पढाई को लेकर ध्यान न देने का एक कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। ऐसे में आज हम इस लेख में वास्तु को कुछ नियम बता रहें हैं जिनको अपनाने से बच्चों की पढाई से संबंधित परेशानी का निवारण होता है।
- घर का दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम भाग हमेशा साफ-सुथरा रखें नहीं तो इसके कारण बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता।
- घर की उत्तर-पूर्व दिशा को खुला बनाएं जिससे उत्तर पूर्व की दिशा में धूप का प्रवेश हो सकें ऐसा करने से पढाई में मन लगता है।
- बच्चों का पढाई का कमरा हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में बना और इस कमरे में खिड़कियां जरुर बनाएं। इसके साथ ही पढाई करते समय बच्चे का मुख उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।