दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से मिलेंगी सफलता
हर व्यक्ति अपने कार्य और जीवन में सफलता पाना चाहता हैं मगर कड़ी मेहनत के बाद भी कभी कभी सफलता हाथ नहीं लगती हैं वास्तुशास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप व्यापार में सफलता के साथ घर परिवार में भी सुख शांति से रह सकते हैं
वास्तु में कहा गया हैं कि दौड़ता हुआ घोड़ा शक्ति और तरक्की का प्रतीक होता हैं यह जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने और करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने का सूचक माना जाता हैं खासतौर पर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के वाहक माने जाते हैं घर और आफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए एक साथ दौडत्रते हुए साफ सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ और लाभकारी माना जाता हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सफेद घोड़ों की तस्वरी कैसे और कहा लगानी चाहिए तो आइए जानते हैं।
सफलता और हमेशा ही ऊर्जावान बने रहने के लिए आफिस की दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता हैं आफिस में काम करने वाले कर्मचारी या मालिक, जब उपकी नजर बार बार इन पर पड़ती हैं तो इसका सकारात्मक प्रभाव उनकी कार्यप्रणली पर भी होता हैं।
यह कार्यों में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में सहायक माने जाते हैं। घर में धन की आवक बनी रहे, इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाना चाहिए। जहां पर भी आप दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगा रहे हैं वहां इस बात का ध्यान रखें कि ये घोड़े लगाम में बंधे हुए न हों।

