Samachar Nama
×

घर की इस दिशा में लगाएं पंचमुखी हनुमान की तस्वीर, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

Do these upay to get relief from all problems

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर कोई अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि चाहता है इसके लिए वह खूब प्रयास और मेहनत भी करता है लेकिन फिर भी कभी कभी ऐसी परेशानियां जीवन में दस्तक देती है जिनके कारण व्यक्ति निराश हो जाता है ऐसे में उसे समझ ही नहीं आता है कि किस तरह से इन मुसीबतों से निकाला जाए अगर आप भी समस्याओं से घिर चुके हैं और आपको कोई राह नजर नहीं आ रही है

Do these upay to get relief from all problems

तो ऐसे में हनुमान जी की तस्वीर से जुड़ा उपाय आप कर सकते हैं मान्यता है कि इन उपायों को करनेसे परेशानियां कम होने लगती है ज्योतिष अनुसार घर में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगाने से घर परिवार पर किसी तरह की विपत्ति नहीं आती है, तो आज हम आपको हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगाने की सही दिशा बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Do these upay to get relief from all problems

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर से जुड़े नियम—
अगर आप हनुमान कृपा चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगा सकते हैं मान्यता है कि यहां पर हनुमान जी की ऐसी तस्वीर लगाना बेहद शुभ होता है इस स्थान पर तस्वीर लगाने से घर में किसी भी तरह की बुरी और नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होता है हनुमान जी के पंचमुखी अवतार की फोटो ऐसी लगानी चाहिए जिसमें वह दक्षिण दिशा की ओर देख रहे हो।

Do these upay to get relief from all problems

वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा से सबसे अधिक नकारात्मक शक्ति का संचार होता है ऐसे में इस दिशा में पंचमुखी हनुमान जी का चित्र लगाने से घर परिवार में सदैव सुख समृद्धि और शांति बनी रहेगी कहा जाता है कि घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर को लगाने से हर तरह के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं और सकारात्मकता का घर में संचार होता है जिससे हंसी खुशी का माहौल रहता है। 

Do these upay to get relief from all problems

Share this story