Samachar Nama
×

घर में जरूर रखें हाथी की मूर्ति, होगी धन वर्षा

fengshui tips  for money prosperity silver elephant benefits

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में वास्तुशास्त्र का विशेष महत्व होता हैं वही चीनी वास्तु फेंगशुई में घर की सुख समृद्धि और सफलता के लिए कई टिप्स बताए गए हैं जिनमें अधिकांश जानवरों से संबंधित हैं फेंगशुई टिप्स के जानकार मानते हैं कि इन उपायोग से जीवन में उन्नति और भाग्य में वृद्धि होती हैं फेंगशुई वास्तु में कछुआ, मेंढ़क, ड्रैगन, मछली, ऊंट हाथी आदि की मूर्ति घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती हैं तो आज हम आपको हाथी की मूर्ति घर में रखने के क्या क्या लाभ हैं इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

fengshui tips  for money prosperity silver elephant benefits 

शास्त्रों में हाथी को मां लक्ष्मी का वाहन और शुभता का प्रतीक माना गया है जिस घर के मुख्य द्वार पर सूंड ऊठाए हाथी की मूर्ति लगी होती है वहां हमेशा सुख समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है साथ ही घर के लोगों को कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती हैं। घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर जोड़े में हाथी की मूर्ति को रखने से घर में सुख, सौभाग्य और संपत्ति का आगमन होता है साथ ही ये पूरे परिवार के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता हैं।

fengshui tips  for money prosperity silver elephant benefits 

फेंगशुई के अनुसार अगर किसी परिवार में पति पत्नी का आपसी संबंध मधुर नहीं रहता है साथ ही उनके बीच बराबर बहसबाजी और लड़ाई झगड़े होते रहते हैं तो ऐसे में बेडरूम में एक जोड़ा हाथी अपने बेडरूम में रखें। ऐसा करने से पति पत्नी में प्रेम हमेशा बना रहता है और दांपत्य जीवन भी खुशहाल होता हैं।

fengshui tips  for money prosperity silver elephant benefits फेंगशुई के अनुसार चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिशा में माता लक्ष्मी का सीधा संबंध होता है ऐसा करने से धन से जुड़ी तमाम समस्या का अंत होता है साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है इसके अलावा चांदी के हाथी को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रखने से आय के स्त्रोत बढ़तेहैं आर कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती हैं। 

fengshui tips  for money prosperity silver elephant benefits 

Share this story