Samachar Nama
×

प्लॉट खरीदने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम, वरना सबकुछ हो जाएगा बर्बाद

vastu tips for plot to home property residential plot housing land vastu tips

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में विशेष माना गया हैं वही खुद की जमीन और उस पर आलीशान घर की इच्छा ​हर किसी की होती हैं वास्तु के अनुसार घर बनाने के लिए जमीन खरीदने से पहले उस भूमि की बनावट के बारे में जान लेना जरूरी हैं ऐसा करने से मकान बनाने के बाद उसमें रखने वाले लोग कई तरह के वास्तुदोष से बच सकते हैं और धन धान्य संपन्न हो सकते हैं वास्तु अनुसार किस तरह की जमीन पर घर बनवाना शुभ और सुख समृद्धि का कारक होता हैं आज हम आपको बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

vastu tips for plot to home property residential plot housing land vastu tips 

वास्तुशास्त्र के अनुसार जमीन की खुदाई में कोयला, हड्डी, कपाल, लोहा इत्यादि मिलना शुभ नही माना जाता है वही अगर ईंट, पत्थर या सिक्के निकले तो जमीन बेहद शुभ और आर्थिक समृद्धि वाली मानी जाती है इसके अलावा अगर खुदाई में ईंट मिलने पर धन लाभ होता है जबकि तांबे के सिक्के मिलने पर सुख समृद्धि और संपन्नता में वृद्धि होती हैं।

vastu tips for plot to home property residential plot housing land vastu tips 

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर बनाने के लिए भूमि लेते समय इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए कि मकान का मुख दक्षिण दिशा में न हों। उत्तर या पूर्व की ओर मुख वाला मकान बेहद ही शुभ माना जाता है इसके साथ ही मकान का मुख्य द्वसार पूरब या उत्तर दिशा की ओर होना ही अच्छा और शुभ फल प्रदान करने वाला हैं।

vastu tips for plot to home property residential plot housing land vastu tips मकान बनाने के लिए गड्ढ़े वाली जमीन जीवन में आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी लेकरआती हैं वहीं जमीन के दक्षिणी हिस्से में नदी, तालाब, नाले या फिर अन्य जल के स्त्रोत  नहीं होने चाहिए ऐसा होना अच्छा नहीं माना जाता हैं वही वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस जमीन पर कांटेदार पौधे हो वहां मकान नहीं बनाना चाहिए अगर जमीन की मिट्टी लाल रंग की है तो वहां पर कारोबार करना बेहद ही उत्तम माना जाता है ऐसी जगह पर कारोबार करने से व्यापार में वृद्धि और धन लाभ की प्राप्ति होती हैं। 

vastu tips for plot to home property residential plot housing land vastu tips 

Share this story