Samachar Nama
×

वास्तु अनुसार घर में रखें मोरपंख, सुख-समृद्धि और बरकत में होगी वृद्धि

best vastu tips for morpankh 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिसे घर की उचित दिशा और स्थान पर रखने से सुख समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है साथ ही साथ घर परिवार में सकारात्मकता का भी संचार होता है। 

best vastu tips for morpankh 

वास्तुशास्त्र और हिंदू धर्म में मोरपंख को बेहद ही अहम पूजनीय और पवित्र माना गया है मान्यता है कि इसे सही दिशा में रखा जाए तो ईश्वर की कृपा मिलती है साथ ही धन की बरसाती भी होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा घर में मोरपंख रखने की सही दिशा के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे है तो आइए जानते है। 

best vastu tips for morpankh 

मोरपंख से जुड़े वास्तुटिप्स—
धार्मिक तौर पर मोरपंख में सभी देवी देवताओं का वास माना जाता है इसलिए इसे घर में रखना बेहद शुभ होता है मोरपंख को घर में रखने से सारे संकट दूर हो जाते है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक मोरपंख को घर की दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है इससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है वही वातावरण में भी सकारात्मकता आती है।

best vastu tips for morpankh 

कुछ ऐसे भी लोग होते है जिनके पास धन अधिक वक्त तक नहीं टिकता है या फिर हमेशा ही धन की कमी रहती है तो ऐसे लोग मोरपंख को घर में रख सकते है घर के पूजा स्थल पर मोरपंख को रखने से बरकत होती है और परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी मधुर होते है। ज्योतिष अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में कालसर्पदोष है तो ऐसे में मोरपंख का उपाय किया जा सकता है इसके लिए जातक को अपने तकिए के नीचे सात मोरपंख रखने होंगे। इस उपाय से कालसर्पदोष दूर हो जाता है। 

best vastu tips for morpankh 
 


 

Share this story